कांग्रेस का घोषणा पत्र समाजवादियों की नकल: अखिलेश यादव

0
कन्नौज। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कांग्रेस के घोषणा पत्र को समाजवादी सरकार के कामों का नकल बताया है। कहा कि, हम पांच सौ रुपए पेंशन दे रहे थे। इसके बाद एक हजार देने जा रहे थे। आने वाले समय में आबादी के हिसाब से किस तरह से हम सब गरीबों को दे सकें और
खासकर महिलाओं को समाजवादी पार्टी करेगी और बहुत जल्द अध्ययन करके कैसे गरीब की मदद होगी, वह बताने हम जा रहे है।
अखिलेश ने कहा कि, समाजवादी पार्टी ने लोहिया आवास दिया था तीन लाख पांच हजार को। पांच सौ रूपया समाजवादी पेंशन दे रही थी,
लैपटॉप, अगर सबकुछ मिला लिया जाए तो एक गरीब को कम से कम लाखों रूपये मिल सकते हैं और उसके जीवन में बदलाव आ सकता है।
अखिलेश ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि, विकास के नाम पर भाजपा हमसे मुकाबला नहीं कर सकती है। ऐसे में उन्हें झूंठ नहीं फैलाना चाहिए। साजिश नहीं करनी चाहिए। कार्यकर्ताओं को भाजपा की साजिश से सावधान करना पड़ेगा। इस बार करीबी नहीं, इस बार फासला बहुत होगा।
अखिलेश ने कहा, पिछली बार हम सरकार में थे, इतना ध्यान नहीं दे पाए। अब तो हम पूरा फ्री हैं और सरकार में वो हैं। जनता उनसे पूछेगी कि आपने कौन सा काम किया है। जनता सरकार से नाराज होती है, इस बार तो दो-दो सरकारें हमें मिल गयी हैं। दो सरकारों से जनता बहुत नाराज है। दोनों सरकारों को अपना हिसाब-किताब बताना होगा और विकास क्या किया है वह सब जनता को बताना होगा।

अब हनुमान जी लेंगे हिसाब
अखिलेश ने कहा कि, मुख्यमन्त्री योगी जी को सेना के बारे में कम बोलना चाहिए, जिस तरह से भगवान की जाति बताई थी हनुमान जी की। हनुमान जी बहुत नाराज हैं। इसी चुनाव में उत्तर प्रदेश के मुख्यमन्त्री जी से हिसाब किताब करने जा रहे हैं भगवान हनुमान जी।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More