यूपी में बड़े शून्य की ओर जा रहा है सपा-बसपा का गठबंधन : BJP सांसद राजवीर सिंह

0
एटा। जनपद मुख्यालय पर आज भाजपा सांसद राजवीर सिंह राजू भैया के आवास पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता हरिश्चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि वर्ष 2014 के चुनावों में जनता ने नरेन्द्र मोदी से प्रभावित होकर उत्तर प्रदेश में 74 सीटों पर जिताया था किन्तु

 

वर्ष 2019 में इससे भी अधिक सीटें भाजपा लायेगी। गठबंधन पर निशाना साधते हुए प्रवक्ता ने कहा कि प्रदेश में सपा-बसपा गठबंधन बड़े शून्य की ओर जा रहा है। भाजपा प्रवक्ता ने प्रियंका गांधी के राजनीति में आने को पॉलिटिकल टूरिज्म करार दिया। उन्होंने कहा कि देश के लिए 2019 में होने वाला चुनाव ऐतिहासिक होगा।
प्रवक्ता ने कहा कि प्रदेश की जनता जाति पाति व परिवारवाद की राजनीति करने वालों से हिसाब किताब करेगी। भाजपा जाति पाति की राजनीति नहीं करती। कहा कि देश में मोदी की लहर 2014 के चुनावों से अधिक है।
जनता का भरोसा भाजपा पर और अधिक बढ़ा है। भाजपा द्वारा प्रदेश व देश के विकास के लिए किए गए कार्यों व योजनाओं तथा उनके जमीनी स्तर पर हुए कामों से ही जनता उन्हें पहले से ज्यादा वोटों से जीत दिलाएगी।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More