10 अप्रैल आज का राशिफल

0
बुधवार 10 अप्रैल 2019 का पंचांग
? शक संवत 1941 माह चैत्र पक्ष शुक्ल तिथि पंचमी नक्षत्र रोहिणी सूर्योदय 6.03 सूर्यास्त 6.42
⚛ शुभ मुहूर्त : सरस्वती पंचमी, लक्ष्मी पंचमी
आज चैत्र शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि और बुधवार का दिन है। आपको बता दें कि आज के दिन बहुत-से शुभ योग और तिथियां हैं। आज सुबह 10 बजकर 33 मिनट से पूरा दिन पार करके कल सुबह 10 बजकर 25 मिनट तक सारे काम बनाने वाला रवि योग रहेगा।
साथ ही आज सुबह 05 बजकर 23 मिनट तक सौभाग्य योग भी रहेगा। इसके अलावा सारे काम बनाने वाले योग सर्वार्थ सिद्धि योग पूरे दिन और पूरी रात रहेगा।
फिलहाल नवरात्र चल रहे हैं और आज नवरात्र के पांचवें दिन मां दुर्गा के पांचवें स्वरूप मां स्कंदमाता की पूजा का विधान है।
? मेष राशि – आज आप परिवार वालों के साथ मंदिर जायेंगे। आपके व्यवहार से कुछ लोग काफी प्रभावित होंगे। आज नवरात्र के पांचवें दिन देवी स्कंदमाता आपके परिवार में सुख- शांति बनाये रखेगी। किसी दोस्त की मदद से आपका कोई महत्वपूर्ण काम पूरा हो सकता है। आपसी विश्वास के सहारे आपके संबंधों में मजबूती आयेगी। आपकी कोई खास इच्छा आज पूरी होगी। अधिकारियों से मिला सहयोग आपके उत्साह में इजाफ़ा करेगा। संतान संबंधी कोई महत्वपूर्ण कार्य आज संपन्न होगा। देवी स्कंदमाता को नारियल अर्पित करें, आपकी सारी इच्छाएं पूरी होगी।
? वृष राशि – आपके भाग्य के सितारे बुलंद होंगे। आज नवरात्र के शुभ दिन पर देवी स्कंदमाता आपको कामकाज में सफलता दिलायेगी। आपका दाम्पत्य जीवन खुशहाल बना रहेगा। किसी खास काम के लिए आपको कोई नई आईडिया मिलेगा। आज का दिन व्यावसायिक प्रगति के लिए अनुकूल है। सेहत के मामले में आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आज आपको पुराने दोस्तों से मिलने का मौका मिलेगा। कारोबारियों को विशेष सफलता हासिल होगी। आप कुछ लोगों के साथ उपयोगी बातचीत कर सकते हैं। देवी माँ को श्रृंगार का सामान चढ़ाएं, आपकी सभी मनोकामना पूरी होगी।
?‍❤‍? मिथुन राशि – आज नवरात्र के शुभ अवसर पर देवी माँ आपके धन-धान्य में बढ़ोतरी करेगी। इस राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन कुछ खास रहने वाला है। संतान आपको ख़ुशी की कोई वजह देगी। जीवन में आगे बढ़ने का कोई रास्ता सूझेगा। आपको नई सफलता प्राप्त होगी। कुछ दिनों से ऑफिस का पेंडिंग काम आज पूरा हो जायेगा। इस राशि के कम्यूनिकेशन से जुड़े छात्रों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी। किसी टॉपिक को समझने के लिए दोस्तों का सहयोग प्राप्त होगा। सामाजिक स्तर पर आपका रुतबा बढ़ेगा। दुर्गा चालीसा का पाठ करें, जीवन में लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।
? कर्क राशि – आज आपके मन में नए-नए विचार आयेंगे। आप किसी भविष्य के काम के लिए आज ही योजना बना सकते हैं। आर्थिक पक्ष में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आज देवी स्कंदमाता आपके स्वास्थ्य को बेहतर बनाये रखेगी। आप अच्छा फील करेंगे। व्यर्थ के झगड़े में पड़ने से आपको बचना चाहिए। इस राशि के प्राइवेट नौकरी करने वालों को कोई नया प्रोजेक्ट मिलने की संभावना है। अपने वैवाहिक जीवन को बेहतर बनाने रखने के लिए आपको रिश्तों में गलतफ़हमी लाने से बचना चाहिए। देवी स्कंदमाता को पुष्प चढ़ाएं, आपकी सभी परेशानियों का निवारण होगा।
? सिंह राशि – आज आपका मन सामाजिक और धार्मिक कार्यों की तरफ रहेगा। समाज में लोगों के बीच आपके काम की तारीफ होगी। आर्थिक लाभ पाने के लिए आपको थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। देवी स्कंदमाता आपको अपनी मेहनत का फल जरूर देगी। माता-पिता अपने बच्चों को मनोरंजन के लिए बाहर घूमाने ले जायेंगे। मित्रों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर भी जा सकते हैं। किसी मामले पर दूसरे लोगों से बातचीत करते समय आपको अपने हाव-भाव पर थोड़ा ध्यान देना चाहिए। सुबह स्नान के बाद माँ दुर्गा का आशीर्वाद लें, आपके साथ सब अच्छा होगा।
?? कन्या राशि – आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपके संबंधों में मधुरता आयेगी। आज आपको किसी बड़ी कंपनी से इंटरव्यू के लिए बुलाया जा सकता है। देवी मां की कृपा से आपको इंटरव्यू में सफलता जरूर मिलेगी। करियर के लिए आज का दिन फेवरेबल रहेगा। किसी काम के पूरे होने पर आपके साथ ही आपके परिवार को भी प्रसन्नता होगी। सेहत के मामले में आप खुद को ताजगी से भरा हुआ महसूस करेंगे। आज आपको कई तरह के नए अनुभव प्राप्त होंगे। देवी स्कंदमाता के सामने घी का दीपक जलाएं, लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।
⚖ तुला राशि – देवी स्कंदमाता की कृपा से आपके पारिवारिक रिश्तों में मजबूत बनी रहेगी। कोई सहपाठी आपसे अपनी कुछ बातें शेयर कर सकता है। आज आप हर किसी की मदद के लिये तैयार रहेंगे। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपको शिक्षकों से पूरा सहयोग प्राप्त होगा। सेहत के लिहाज से आपका दिन उतना अच्छा नहीं रहेगा। आपको डिहाइड्रेशन की शिकायत हो सकती है। आपको समय-समय पर पानी पीते रहना चाहिए। आज के दिन किसी से बहस होने की संभावना भी बन रही है, आपको इससे बचना चाहिए। माँ दुर्गा को लौंग अर्पित करें, आपका दिन बेहतर रहेगा।
? वृश्चिक राशि – आज आपको कुछ जरूरी कामों में दोस्तों से मदद मिलेगी। कई दिनों से अटका हुआ पैसा आज मिलने की पूरी उम्मीद है। इस राशि के आर्ट्स स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर परिणाम लेकर आया है। पहले से दी गई किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता बनी रहेगी। नवरात्र के शुभ अवसर पर देवी मां आपके सुख-सौभाग्य को बढ़ाने में मदद करेगी। आपका दाम्पत्य संबंध मधुरता से भरपूर रहेगा। मीडिया के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन बेहतर रहेगा। आपको काम में भरपूर सफलता मिलेगी। दुर्गा माँ के मंदिर जाएं, आप जीवन में हर तरह से सफल होंगे।
? धनु राशि – आज ऑफिस में आपकी ड्रेस की तारीफ होगी। आपका पूरा दिन अच्छा गुजरेगा। देवी स्कंदमाता आपके भाग्य में बढ़ोतरी करेगी। आपका वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। अगर आप किसी से प्यार करते हैं या उसे पसंद करते हैं, तो आज आप अपनी दिल की बात बोल सकते हैं। आपको सफलता जरूर मिलेगी। परिवार में सबके साथ बेहतर संबंध स्थापित होंगे। कलात्मक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। किसी नए प्रोजेक्ट में मित्रों की सलाह फायदेमंद रहेगी। जीवनसाथी के साथ धार्मिक स्थलों की यात्रा पर जाने की प्लानिंग बनायेंगे। सिद्धकुंजिका स्तोत्र का पाठ करें, आपकी सभी मनोकामना पूरी होगी।
? मकर राशि – आज मेहनत के बल पर आपको धन की प्राप्ति होगी। आप दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्रोग्राम बनायेंगे। व्यवसाय में किसी रिश्तेदार के सहयोग से आपको फायदा हो सकता है। शाम को परिवार के सदस्यों के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर बातचीत करेंगे। आपको अपने बच्चों की सेहत का थोड़ा ख्याल रखने की जरूरत है। संतान के साथ समय बिताने से आपको ख़ुशी मिलेगी। आपके ऊपर कुछ पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, लेकिन आप उन्हें बेहतर तरीके से पूरा कर लेंगे। दुर्गा अर्गला स्तोत्र का पाठ करें, आपका व्यवसाय अच्छा चलेगा।
⚱ कुंभ राशि – आज कोई रूका हुआ काम पूरा होने से आपको ख़ुशी मिलेगी। शाम तक आपको कोई ऐसा शुभ समाचार प्राप्त होगा, जिसका आपको बहुत दिनों से इंतजार था। घर का माहौल खुशियों से भर जायेगा। आसपास के लोग आपके व्यक्तित्व से प्रसन्न होंगे। आप ताजगी से परिपूर्ण रहेंगे। लवमेट के साथ आपका दिन बेहतर गुजरेगा। सोचे हुए कार्यों की गति मजबूत होगी। आज नवरात्र के पांचवे दिन देवी स्कंदमाता आपको धन लाभ के कई मौके देगी। बिजनेस में कुछ अच्छे बदलाव होने के योग बन रहे हैं। देवी माँ को लाल चुनरी चढ़ाएं, आपके जीवन में खुशियों का आगमन होगा।
? मीन राशि – आज आप जिस भी काम को पूरा करना चाहेंगे, वो काम जरूर पूरा होगा। आप किसी पुराने मित्र से मिलने उसके घर पर जायेंगे। आज नवरात्र के शुभ दिन में देवी स्कंदमाता आपके भौतिक सुखों में बढ़ोतरी करेगी। आपकी माता के स्वास्थ्य में सुधार आयेगा। अधिकारी वर्ग आपके काम से प्रसन्न होंगे। आज आप किसी काम को लेकर सोच-विचार में डूबे रहेंगे। आप नए लोगों के संपर्क में आयेंगे। इससे आपको फायदा होगा। पूजा-पाठ में बच्चे आपका साथ देंगे। इस राशि के छात्रों को शिक्षक की तरफ से विशेष मार्गदर्शन प्राप्त होगा। मां स्कंदमाता को मिश्री का भोग लगाएं, मित्रों के साथ संबंध अच्छे होंगे।
ज्योतिर्विद पं उमाकांत दुबे

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More