रांची। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने बुधवार को जेल से अपने समर्थकों को पत्र लिखा है। उन्होंने इसमें लिखा, 44 सालों में यह पहला चुनाव है जब मैं जनता के बीच नहीं हूं, इसका अफसोस है, आपकी कमी खल रही है।
इसलिए जेल से यह पत्र लिखा। भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए उन्होंने लिखा, इस चुनाव में सब कुछ दांव पर है।
44 वर्षों में पहला चुनाव है जिसमें आपके बीच नहीं हूँ। चुनावी उत्सव में आप सबों के दर्शन नहीं होने का अफ़सोस है। आपकी कमी खली रही है इसलिए जेल से ही आप सबों के नाम पत्र लिखा है। आशा है आप इसे पढ़ियेगा एवं लोकतंत्र और संविधान को बचाइयेगा। जय हिंद, जय भारत। pic.twitter.com/QDAR03adSf
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) April 10, 2019