11 अप्रैल आज का राशिफल

0
गुरूवार 11 अप्रैल 2019 का पंचांग
? शक संवत 1941 माह चैत्र पक्ष शुक्ल तिथि षष्ठी नक्षत्र मृग. सूर्योदय 6.02 सूर्यास्त 6.43
⚛ शुभ मुहूर्त:- स्किन्धा छट
आज चैत्र शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि और गुरुवार का दिन है। आज चैत्र नवरात्र का छठा दिन है। आज के दिन मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा की जायेगी। आज दोपहर 03 बजकर 32 मिनट तक शोभन योग रहेगा। शुभ कार्यों के लिये और कहीं बाहर यात्रा पर जाने के लिए ये योग बड़ा ही अच्छा माना जाता है।
इस योग में यात्रा करने से किसी प्रकार की असुविधा नहीं होती और व्यक्ति को आनंद की अनुभूति होती है। साथ ही जिस भी कामना से यात्रा की जाती है, वह कामना भी पूरी होती है। शोभन योग के अलावा आज सुबह 10 बजकर 25 मिनट तक सारे काम बनाने वाला रवि योग भी रहेगा।
? मेष राशि:- आपके करियर में तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। आज नवरात्र के छठे दिन माँ कात्यायनी की पूजा करने से आपके जीवन में खुशियों का इजाफा होगा। हर जगह आपकी प्रशंसा होगी। आपके प्रेम-संबंधों में मजबूती आयेगी। किसी काम में माता-पिता से ली गई सलाह आपके लिये फायदेमंद रहेगी। इस राशि के कंप्यूटर से जुड़े स्टूडेंट्स को आज सफलता मिलेगी। बिजनेस के लिहाज से की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। आपकी कोई बड़ी डील भी आज फाइनल हो सकती है। घर पर किसी धार्मिक आयोजन की रूपरेखा निर्मित हो सकती है। मंदिर में रुद्राक्ष की माला दान करें, रिश्ते बेहतर होंगे।
? वृष राशि:- आज आपको भाग्य का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। आज नवरात्र के शुभ दिन में माँ कात्यायनी आपके वैवाहिक जीवन में प्यार को दुगना करेगी। आज आपको अचानक से कुछ ऐसा हासिल होगा, जिसकी आपको बहुत दिनों से तलाश थी। आप पूरे दिन नई ऊर्जा से भरे रहेंगे। आपके कामों को लोगों की सराहना मिलेगी। जो लोग टूर एंड ट्रेवल्स के बिजनेस से जुड़े हैं, उनके बिजनेस में आज वृद्धि होगी। घर के बड़े-बुजुर्ग किसी पार्क में घूमने जायेंगे। मां कात्यायनी को फल अर्पित करें, करियर में आपकी सफलता सुनिश्चित होगी।
?‍❤‍? मिथुन राशि:- आज परिवार वालों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा। इससे रिश्तों में नवीनता आयेगी। आज नवरात्र के शुभ अवसर पर माँ कात्यायनी आपके व्यापार में बढ़ोतरी करेगी। अगर आप कुछ दिनों से अपनी आँखों की समस्या से परेशान हैं, तो आज आपको उसमें राहत मिलेगी। आप बेहतर फील करेंगे। बच्चों के साथ आप कहीं घूमने की योजना बनायेंगे। शिक्षण के क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज तरक्की के नये अवसर मिलेंगे। आप धार्मिक कार्यों में रुचि लेंगे। आज किसी धार्मिक आयोजन का हिस्सा भी बन सकते हैं। रुद्राक्ष की माला पर मां कात्यायनी के मंत्रों का जप करें, रिश्तों में मिठास आयेगी।
? कर्क राशि:- आज आप मित्रों के साथ आसपास किसी ट्रिप पर जाने की प्लानिंग करेंगे। मां कात्यायनी आज आपकी किसी अधूरी पड़ी इच्छा को पूरा करेगी। किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से आपको बचना चाहिए। इस राशि के छात्रों को पढ़ाई में मेहनत करने की जरूरत है। जो लोग कपड़े के व्यापार से जुड़े हैं, उन्हें तरक्की मिलने की संभावना है। आपको अपनी वाणी पर संयम रखने की जरूरत है। दूसरों के मैटर में अपनी राय रखने से आपको बचना चाहिए। दुर्गा माँ के आगे कपूर का दीपक जलाएं, आपको किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
? सिंह राशि:- आज खुद को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की योजनाओं में सफल रहेंगे। कोर्ट-कचहरी के अंदर लंबे समय से चल रहे मामलों में आज फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। किसी बड़े कानूनी सलाहकार की मदद आपको मिल सकती है। घर के सदस्यों की सेहत के प्रति आपको थोड़ा ख्याल रखना चाहिए। खासकर कि आपको अपने पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहिए। आज नवरात्र के शुभ अवसर पर मां कात्यायनी समाज में आपकी एक अलग पहचान बनाने में मदद करेगी। आपका कोई रुका हुआ काम आज पूरा होगा। बच्चों के साथ कुछ ख़ुशी के पल बितायेंगे। दुर्गा सप्तशती का पाठ करें, आपकी योजनाएं सफल होगी।
?? कन्या राशि:- आज समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पुराने रोगों से आपको छुटकारा मिलेगा। आप किसी सामाजिक कार्य का हिस्सा बनेंगे। हर कोई आपके कामों से प्रभावित दिखायी देगा। ऑफिस में आपके जूनियर आपसे कोई काम सीखना चाहेंगे। जो लोग मार्केटिंग और सेल्स की फील्ड से जुड़े हैं, उनको आज अच्छे क्लांइट मिलेंगे। आज किसी पुराने रिश्ते से जुड़ाव महसूस होगा। आपकी धन-संपत्ति में बढ़ोतरी होगी। इस राशि के बच्चों का स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। देवी माँ को इत्र चढ़ाएं, आपके साथ सब अच्छा होगा।
⚖ तुला राशि:- आज नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कोई बड़ी डील या किसी से पार्टनरशिप करना चाह रहे हैं, तो सोच-समझकर आगे बढ़ने की जरुरत है। परिवार वालों के साथ किसी बात को लेकर मन-मुटाव होने की संभावना है, लेकिन शाम तक घर का माहौल ठीक हो जायेगा। आज दूसरों से बात करते समय आपको थोड़ा ध्यान रखना चाहिए। आपकी कोई बात सामने वाले को बुरी लग सकती है। आई.टी के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। सीनियर आपसे खुश होंगे। माँ कात्यायनी को नारियल अर्पित करें, आपको जीवन में कामयाबी मिलेगी
? वृश्चिक राशि:- आज आप छोटी-छोटी बातों में खुशी तलाशने की कोशिश करेंगे। आपका मन शांत रहेगा। आप नयी चीज़ों पर विचार कर पायेंगे। माँ कात्यायनी के आशीर्वाद से जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते बेहतर होंगे। जमीन – जायदाद से जुड़ा कोई मामला आज आपके पक्ष में हो सकता है। जो लोग संगीत के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें किसी बड़ी जगह परफॉर्मेंस करने का मौका मिलेगा। लोगों के बीच आपकी अलग ही छवि बनेगी। देवी माँ के सामने सुबह-शाम गुग्गल की धूप दिखाएँ, आपका मन प्रसन्न रहेगा।
? धनु राशि:- आज आपका दिन उम्मीद से ज्यादा अच्छा रहने वाला है। आप जिस भी काम में हाथ बढ़ायेंगे, वो सफल जरूर होगा। इस राशि के बिजनेस कर रहे लोगों को कोई बड़ा मुनाफा होगा। आप अपने बिजनेस को दूसरे शहरों में फैलाने की सोचेंगे। अगर आप अपने बच्चों के लिये शादी का रिश्ता ढूंढ रहे हैं, तो आज आपको कोई अच्छा रिश्ता मिल सकता है। आपको काम में भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। इस राशि के मैकेनिकल इंजीनियर्स को काम में पूर्ण रूप से सफलता प्राप्त होगी। माँ कात्यायनी को लाल चुनरी चढ़ाएं, आप जीवन में खूब तरक्की करेंगे।
? मकर राशि:- आज रोजमर्रा के कामों में थोड़ी रूकावटें आ सकती हैं। किसी मसले को लेकर आप असहमत हो सकते हैं। इस राशि के विद्यार्थियों को शिक्षक की तरफ से विशेष मार्गदर्शन मिलेगा। आपको अपना कॉन्फिडेंस बनाये रखना चाहिए। घर पर आप किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं। इससे पारिवरिक सुख-शांति बनी रहेगी। आज आपको धन लाभ के कई अवसर प्राप्त होंगे। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात आपको फायदा दिलायेगी। दुर्गा कवच का पाठ करें, आपके साथ सब ठीक होगा।
⚱ कुंभ राशि:- आज नवरात्र के शुभ अवसर पर माँ कात्यायनी आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी करेगी। आज आप खुद को गर्व से भरा हुआ महसूस करेंगे। दूसरे लोग भी आपके काम की खूब तारीफ करेंगे। ऑफिस में कोई बड़ी जिम्मेदारी आपके कंधों पर आ सकती है, आप उसे बखूबी निभायेंगे। आपको अपने जीवनसाथी से कोई गुड़ न्यूज भी मिल सकती है। अगर आप कॉस्मेटिक्स का काम करते हैं, तो आज आपकी बिक्री में बढ़ोतरी होगी। इस राशि के वकीलों के लिये भी दिन फेवरेबल रहने वाला है। देवी माँ को कमलगट्टे चढ़ाएं, आपकी सभी इच्छाएं पूरी होगी।
? मीन राशि:- आज आपकी धन संबंधी परेशानियों का हल जल्द ही निकल आयेगा। आपका कोई दोस्त आपकी परेशानी को सुलझाने में मदद करेगा। साथ ही मां कात्यायनी की कृपा आपके ऊपर बनी रहेगी। आप परिवार वालों के साथ देवी मां के दर्शन के लिए मंदिर जायेंगे। किसी खास काम के प्रति आपकी कोशिशें सफल रहेगी। सेहत के मामले में भी सब कुछ बेहतर बना रहेगा। इस राशि के साईंस स्ट्रीम के स्टूडेंट्स के लिए दिन शुभ रहने वाला है। आपको बेहतर परिणाम हासिल होंगे। माँ दुर्गा के मंदिर जाकर घंटी बजाएं, आपके साथ सब अच्छा होगा।
ज्योतिर्विद पं उमाकांत दुबे
www.jyotishway.in

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More