मैनपुरी: 24 साल बाद आज एक मंच पर दिखाई देंगे माया-मुलायम

0
मैनपुरी। 24 साल बाद मायावती और मुलायम सिंह यादव आज एक ही मंच पर होंगे। महागठबंधन की चौथी रैली शुक्रवार को मैनपुरी में होगी। यहां से सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव प्रत्याशी हैं। सभा में माया-मुलायम के अलावा अखिलेश यादव और रालोद प्रमुख चौधरी अजित सिंह भी मौजूद रहेंगे।
1995 में सपा-बसपा ने गठबंधन करके विधानसभा चुनाव लड़ा था, इसके बाद गेस्ट हाउस कांड के कारण दोनों दलों में दूरियां हो गईं थीं। अब मुलायम सिंह के लिए मायावती वोट मांगेंगी।
मैनपुरी के क्रिश्चियन ग्राउंड में होने वाली इस सभा से पहले महागठबंधन की तीन रैलियां (सहारनपुर, बदायूं और आगरा) हो चुकी हैं। इनमें से आगरा की रैली में मायावती चुनाव आयोग की रोक के कारण नहीं पहुंची थीं, उनकी जगह उनके भतीजे आकाश आनंद ने सभा को संबोधित किया था।
मैनपुरी सदर विधायक राजकुमार सिंह यादव ने बताया कि गठबंधन रैली की तैयारियां पूरी हो गई हैं। सपा-बसपा गठबन्धन की इस रैली में मुलायम सिंह यादव, बसपा सुप्रीमो मायावती,यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के अलावा आरएलडी के प्रमुख अजित सिंह मौजूद रहेंगे। इसके बाद अखिलेश और मायावती आज ही बरेली में भी एक सभा करेंगे।
गठबंधन की संयुक्त रैलियां
बसपा-सपा और रालोद की 19 अप्रैल को मैनपुरी में संयुक्त रैली हो रही है। इसके बाद 20 अप्रैल को रामपुर और फिरोजाबाद में, 25 अप्रैल कन्नौज, 1 मई को फैजाबाद, 8 मई को आजमगढ़, 13 मई को गोरखपुर में गठबंधन की रैली होंगी। लोकसभा चुनाव के लिए महागबंधन की आखिरी रैली 16 मई को वाराणसी में होगी। गठबंधन की ओर से 11 सीटों के लिए हो रहीं 11 साझा रैलियों में से मैनपुरी, कन्नौज, बदायूं, फिरोजाबाद और आजमगढ़ अभी मुलायम सिंह के परिवार के पास हैं। सहारनपुर और आगरा बसपा के खाते में है।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More