वाराणसी से चुनाव लड़ना चाहती हैं प्रियंका गांधी: MLC दीपक सिंह

0
अमेठी। एमएलसी दीपक सिंह ने दावा किया कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाराणसी से पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ना चाहती हैं। उन्होंने कहा, ‘प्रियंका गांधी जी एक आयरन लेडी हैं,
वो वाराणसी से चुनाव लड़ना चाहती हैं। अमेठी के लोग उन्हें वाराणसी से चुनाव लड़ाने की तैयारी कर रहे हैं। अमेठी का चुनाव खत्म होते ही यहां के लोग वाराणसी पहुंचकर प्रियंका जी को चुनाव लड़ाएंगे।’
दीपक सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने देश का विकास रोका है। देश के युवाओं को बेरोजगार किया। जिन्होंने देश के विकास की रफ्तार कम की है, ऐसे वायरस को बनारस में ही प्रियंका रोकना चाहती हैं।  दरअसल, प्रियंका शुक्रवार को चुनावी तैयारियों के संबंध में अमेठी पहुंचीं थीं। यहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं समेत अन्य वर्ग के लोगों से मुलाकात की। अमेठी से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल चुनाव मैदान में है।
अमेठी से भाजपा उम्मीदवार स्मृति ईरानी पर निशाना साधते हुए दीपक सिंह ने कहा कि इस बार उनकी जमानत जब्त होने वाली है। जब वह पहली बार आई थीं तो कुमार विश्वास के खेती किए हुए राजनीतिक फील्ड पर आई थीं। तब भी एक लाख से अधिक वोट से हारी थी। 2014 मे पूरे देश मे झूठ बिका था तब भी उनकी हार हुई थी।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More