तीसरे चरण में 60.52% हुआ मतदान, मुरादाबाद में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मतदान अधिकारी को पीटा; बदायूं में पड़े सबसे कम वोट

0
लखनऊ। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में यूपी की 10 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। बदायूं में सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव की शिकायत पर चुनाव आयोग की टीम ने भाजपा उम्मीदवार संघमित्रा के पिता व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के किराए के घर पर छापेमारी की है।
वहीं, मुरादाबाद में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पीठीसीन अधिकारी पर फर्जी वोटिंग का आरोप लगाकर उसे पीटा है। रामपुर में 300 ईवीएम की खराबी का मामले सामने आया है। आयोग ने 11 उम्मीदवारों को नोटिस भेजा है। डीएम से रिपोर्ट मांगी है। इन उम्मीदवारों ने प्रचार थमने के बाद सोशल मीडिया पर वोट मांगा था।
तीसरे चरण में 60.52 फीसदी वोटिंग हुई है। इनमें मुरादाबाद, संभल, रामपुर, पीलीभीत, बरेली, आंवला, बदायूं, एटा, मैनपुरी और फिरोजाबाद सीट शामिल है। तीसरे चरण में 1.78 करोड़ मतदाता चुनाव मैदान में उतरे 120 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। इनमें 14 महिला प्रत्याशी हैं। मुरादाबाद में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मतदान कर्मी पर फर्जी वोटिंग कराने के आरोप में पीटा है।
  • सपा अध्यक्ष अखिलेश ने सैफई में डाला वोट। कहा कि, गठबंधन पूरी तरह से जीत रहा है। गठबंधन भाजपा का सफाया कर रहा है। जो जुमले छोड़े थे, जो वायदे किए थे, व्यापार कहां है, रोजगार कहां, अच्छे स्कूल कहां है। बाबा कहते हैं जाओ भैंस चराओ। नेताजी को शत प्रतिशत वोट मिलेगा। मैनपुरी हम जीतेंगे। फिरोजबाद में जीत हो रही है।
  • बरेली के आंवला लोकसभा क्षेत्र में खजुरिया संपत के बूथ संख्या 86 पर पोलिंग बूथ इंचार्ज प्रथम विनय कुमार को पड़ा हार्ट अटैक, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती। हालत गंभीर है।
  • संभल जिले केबदायूं लोकसभा क्षेत्र में आने वाले गांव डोहरी में ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया है। लोगों ने ग्राम प्रधान से लेकर सांसद तक पर गांव की उपेक्षा का आरोप लगाया है।
  • सपा महासचिव राम गोपाल यादव ने सैफई में डाला अपना वोट, कहा- 23 मई के बाद गठबंधन से प्रधानमंत्री होगा।
  • फिरोजाबाद से सांसद अक्षय यादव ने पत्नी के साथ किया मतदान। उन्होंने कहा कि, देश में सत्ता विरोधी लहर है।
2014 में इन सभी 10 सीटों में से 7 पर भाजपा का कब्जा था। तीन पर सपा का कब्जा था। आज होने वाले चुनाव में मुलायम सिंह यादव परिवार की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। मुलायम के अलावा केंद्रीय श्रम राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संतोष गंगवार, प्रदेश के पूर्व मंत्री मोहम्मद आजम खां और पूर्व सांसद जयाप्रदा, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव, पूर्व सांसद शफीकुर्रहमान बर्क, सपा सांसद धर्मेंद्र यादव, भाजपा सांसद वरुण गांधी की प्रतिष्ठा दांव पर है।
सीट
9 बजे
11 बजे
एक बजे
3 बजे
5 बजे
अंतिम
मुरादाबाद
9.90
23.20
39.24
49.54
58.31
64.11
रामपुर
10
26.80
35.80
49.12
56.97
60.00
संभल
10.80
20.80
37.92
47.36
56.01
61.80
फिरोजाबाद
8.68
22.40
34.82
46.58
54.92
58.80
मैनपुरी
10.10
20.20
30.81
44.38
53.35
57.80
एटा
10.20
23
36.88
49.55
58.35
59.90
बदायूं
11.30
23.20
34.10
43.20
55.60
57.50
आंवला
10.30
20.40
33.44
45.48
55.35
59.18
बरेली
10.60
23.20
36.32
47.72
57.35
61.49
पीलीभीत
10.50
25.20
35.51
48.02
60.93
64.60
एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक 19 कैंडिडेट्स पर गंभीर अपराधिक मामले दर्ज हैं, जोकि कुल कैंडिडेट्स का 16% ही होता है। 44% गंभीर अपराधिक मामले सपा कैंडिडेट्स पर दर्ज हैं। जबकि 20% गंभीर मामले भाजपा कैंडिडेट्स पर दर्ज हैं। सबसे ज्यादा दागी सपा कैंडिडेट्स ही हैं।
भाजपा के सभी 10 कैंडिडेट करोड़पति हैं। यह वह कैंडिडेट हैं जिनकी संपत्ति 1 करोड़ से अधिक है। इसी तरह सपा-बसपा और कांग्रेस के भी सभी कैंडिडेट करोडपति हैं। आपको बता दे कि 10 सीटों पर कुल 120 कैंडिडेट्स में से 46 यानि 38% कैंडिडेट्स की 1 करोड़ से अधिक संपत्ति है।
एटा लोकसभा सीट से सपा कैंडिडेट देवेन्द्र सिंह यादव सबसे अमीर हैं, इनकी कुल संपत्ति 204 करोड़ से अधिक है। जबकि दूसरे नंबर पर कांग्रेस के बरेली से कैंडिडेट प्रवीण सिंह एरन 147 करोड़ से अधिक के मालिक हैं। वहीं बदायूं से कांग्रेस कैंडिडेट सलीम इकबाल शेरवानी 76 करोड़ की संपत्ति के साथ तीसरे नंबर पर हैं।
2014 चुनाव के परिणाम-
सीट
परिणाम
संभल
सत्यपाल सिंह (भाजपा)
रामपुर
नैपाल सिंह (भाजपा)
बरेली
संतोष गंगवार (भाजपा)
पीलीभीत
मेनका गांधी (भाजपा)
आंवला
धर्मेंद्र कश्यप (भाजपा)
बदायूं
धर्मेंद्र यादव (सपा)
एटा
राजवीर सिंह (भाजपा)
मैनपुरी
मुलायम सिंह यादव (सपा)
फिरोजाबाद
अक्षय यादव (सपा)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More