मालेगांव ब्लास्ट के आरोपी मेजर ने बलिया से किया नामांकन, शहीद करकरे पर साध्वी प्रज्ञा के बयान को बताया सही

0
बलिया। मालेगांव विस्फोट के आरोपी मेजर रमेश उपाध्याय ने शुक्रवार को अखिल भारतीय हिंदू महासभा के बैनर तले बलिया लोकसभा सीट से नामांकन किया।
उन्होंने भोपाल से भाजपा प्रत्याशी और मालेगांव ब्लास्ट में मुख्य आरोपी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के बयान पर सहमति जताते हुए विवादित बयान दिया।
रमेश ने कहा कि कोई पुलिस वाला कहीं भी मरे, वो शहीद नहीं कहलाता। शहीद केवल स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व सैनिक होते हैं।
यही नहीं, रमेश ने कहा कि एटीएस प्रमुख रहे हेमंत करकरे आतंकवादियों के हाथों मारा गया। करकरे ने साध्वी प्रज्ञा ठाकुर सहित हम सभी को प्रताड़ित किया। 12 में से 11 आरोपी ठीक से चल नहीं सकते। प्रज्ञा सिंह ठाकुर व्हील चेयर पर चलती हैं, यह इसका सबूत है।
रमेश उपाध्याय का कहना है कि हम लोगों के ऊपर सारी कार्रवाई तत्कालीन कांग्रेस सरकार ,सोनिया गांधी और अहमद पटेल, पी चिदंबरम और सुशील कुमार शिंदे, दिग्विजय सिंह के निर्देश पर हो रही थी। ब्यूरोक्रेसी उनका पिठ्ठू बना हुआ था।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More