महिला ने पति पर लगाया वाइफ स्वैपिंग करने का आरोप

0
यह शख्स एक दिन अपनी बीवी को दो लोगों के घर ले गया और फिर उसे इन लोगों के साथ सोने के लिए कहा। उसकी बीवी ने उसी वक्त इसका विरोध किया। लेकिन इसके कुछ दिनों बाद यह शख्स अपनी पत्नी को अक्सर अजनबियों के साथ सोने के लिए मजबूर करने लगा। पति-पत्नी के रिश्ते को तार-तार करने वाली यह कहानी केरल की है। पुलिस ने यहां से चार लोगों को ‘वाइफ स्वैपिंग’ के आरोप में गिरफ्तार किया है। अलप्पूज़हा जिले की कयामकुलम टाउन पुलिस के पास एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके पति अजनबियों के साथ शीरीरीक संबंध बनाने के लिए उसे मजबूर करते हैं।
स्थानीय पुलिस के मुताबिक इस आरोपी शख्स ने सबसे पहले ‘वाइफ स्वैपिंग’ का यह गंदा खेल पिछले साल मार्च से खेलना शुरू किया था। उस वक्त आरोपी ने सोशल मीडिया ऐप ShareChat के जरिए अरशद नाम के एक शख्स से सबसे पहले संपर्क किया था। अरशद कालिकट का रहने वाला है। कुछ दिनों तक इस ऐप पर बातचीत करने के बाद इस शख्स ने अपनी पत्नी पर अरशद के साथ सोने के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया।
यहां आपको बता दें कि आम तौर पर जब आप व्हाट्सऐप या मैसेंजर का इस्तेमाल करते हैं तब आपको मालूम रहता है कि आप किससे बात कर रहे हैं लेकिन ShareChat में यह सुविधा है कि आप बिना अपनी पहचान बताए किसी से बातचीत कर सकते हैं। बहरहाल इस मामले में ShareChat पर कुछ दिनों तक चली बातचीत के बाद दोनों एक आपसी समझौते पर पहुंचे और दोनों ने मिलने की तारीख और जगह भी तय कर ली। यह आपसी समझौता था ‘वाइफ स्वैपिंग’ का यानी एक-दूसरे की पत्नियों के साथ संबंध बनाने का।
पीड़ित महिला ने पुलिस के पास उस वक्त शिकायत दर्ज कराई जब उसके पति उसपर कई मर्दों के साथ शारीरीक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने लगे। जांच के दौरान पुलिस ने महिला के पति समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इन सभी पर भारतीय दंड संहिता की धारा 366 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इन चारों लोगों की पहचान किरण, सिदी, उमेश और ब्लेसरेन के तौर पर हुई है।
पीड़ित महिला ने पुलिस को यह भी बताया कि उसके पति उसे उमेश और ब्लेसरन के घर भी लेकर गए थे और उसके मना करने के बावजूद उसपर इन दोनों के साथ शारीरीक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया था। फिलहाल पुलिस अब इस मामले में कानून के मुताबिक कार्रवाई कर रही है।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More