गुंडों के हाथ मत दे दीजिएगा सुल्तानपुर: वरुण गांधी

0
सुल्तानपुर। इस लोकसभा सीट से सांसद व भाजपा के फायर ब्रांड नेता वरूण गांधी ने गुरुवार को अपनी मां मेनका गांधी के लिए सुल्तानपुर में जनसभा की। वरूण ने इशारों में कांग्रेस के गांधी परिवार पर तंज कसा। कहा कि, पहले सुल्तानपुर की पहचान क्या थी कि आप अमेठी के पड़ोसी हैं।
लेकिन वरुण गांधी के आने के बाद आप देश दुनिया में कही भी जाओ तो लोग कहेंगे वरुण गांधी वाला सुल्तानपुर है। ये पहचान मेनका के आने के बाद और उठने वाली है।
वरूण ने कहा कि, किसी गुंडे-मवाली के हाथों में सुल्तानपुर सीट देकर यह पहचान मत खोने दीजिएगा। कहा कि, गरीबी आप को चुभती है, तो बर्दाशत कर लीजिएगा, लेकिन अपराधी जीतेगा तो चुभन ज्यादा होने लगेगी। अगर गलत लोग राजनीति में आएंगे तो राजनीति का स्तर गिर जाएगा। वरुण ने कहा कि,
मैं देश का पहला ऐसा सांसद हूं, जिसने कभी भी अपना वेतन नही लिया। सांसद बनने के बाद रक्षा मंत्रालय को पत्र लिखा कर सेना में जिले के कितने जवान हैं। इसका पता लगाया तो मालूम हुआ कि, 190 जवान हैं। जिसमें से दीपावली पर 10-11 को छोड़कर कोई भी अपने घर नहीं आया था। मैंने सभी जवानो के घर पर दिवाली के अवसर पर सामान भेंट कर बच्चों का त्यौहार मनवाया।
2014 में वरूण गांधी ने सुल्तानपुर से चुनाव जीता था। 2019 के चुनाव में पार्टी ने वरुण गांधी की मां मेनका गांधी को सुल्तानपुर संसदीय क्षेत्र से पार्टी उम्मीदवार बनाया है। जबकि मां मेनका की सीट पीलीभीत से वरूण गांधी उम्मीदवार हैं। पीलीभीत में चुनाव हो चुका है।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More