प्रियंका गांधी के रोड शो में फंसी मेनका गांधी की गाड़ी; PS पर उतारा गुस्सा

0
सुल्तानपुर में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के रोड शो में भी ऐसा ही नजारा देखने को मिला। प्रियंका ने अपने सियासी रोड शो की शुरुआत यह कहकर किया कि यह प्रचार उनका चाची मेनका गांधी के खिलाफ नहीं बल्कि भाजपा के खिलाफ है।
तभी दरियापुर में चाची मेनका गांधी अचानक पहुंच गईं। उनकी गाड़ी रोड शो के काफिले में फंसकर रह गई। करीब आधे घंटे तक मेनका अपनी भतीजी प्रियंका के रोड शो को देखती रहीं। मेनका गांधी की गाड़ी को पास कराने में सुरक्षाकर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
लोकसभा चुनाव के छठे चरण में सुल्तानपुर में मतदान 12 मई को होना है। यहां भाजपा की तरफ से केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी चुनाव लड़ रही हैं। उनके खिलाफ कांग्रेस ने डॉक्टर संजय सिंह को मैदान में उतारा है। इसके अलावा गठबंधन ने सोनू सिंह को टिकट दिया है।
गुरुवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने डॉक्टर संजय सिंह के समर्थन में रोड शो किया। प्रियंका गांधी ने कहा कि, उनका रोड शो चाची मेनका गांधी के खिलाफ नहीं, बल्कि भाजपा के खिलाफ प्रचार करने आई हैं। रोड शो की शुरुआत शहर के दरियापुर से हुई। गुरुवार को यहां भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अमित शाह भी खुर्शीद क्लब में सभा करने पहुंचे थे।
सभा खत्म होने के बाद मेनका गांधी शास्त्री नगर स्थित आवास पर जा रही थीं, तभी प्रियंका गांधी का काफिला वहां आ गया। मेनका गांधी की गाड़ी भीड़ के बीचों-बीच फंस गई। इस पर उन्हें गुस्सा आ गया। वो अपने पर्सनल सिक्रेटरी पर आग बबूला हो गई, पर करती भी तो क्या? पुलिस कर्मियों ने जैसे तैसे उनकी गाड़ी को साइड कराते हुए आगे निकाला।
रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी ने अपने काफिले को रोककर कर बरकत नियाजी हाशमी की गोद में मौजूद चार साल के महमूद हाशमी चिश्ती को गोद में ले लिया। फिर रोड शो में जिस ट्रक पर वो सवार थीं, उस पर बच्चे को लेकर कुछ दूर तक गईं।
करीब ढाई किलोमीटर से अधिक प्रियंका गांधी के रोड शो के दौरान पूरा शहर ब्लाक हो गया। कांग्रेसियों ने रोड शो में चौकीदार चोर है के नारे जमकर लगाए। ये भी नारा सुनने को मिला आ रहे है पंजाधारी, राज तिलक की करो तैयारी। प्रियंका गांधी ने अपने रोड शो की शुरुआत शहर के दरियापुर तिराहे से किया। उसके बाद शहर के प्रमुख मार्ग इलाहाबाद रोड होते हुए उनका काफिला, बाधमंडी चौराहा, राहुल चौराहा, नार्मल चौराहा, पोस्टआफिस चौराहा होते हुए जिला अस्पताल, सब्जी मंडी होते हुए माल गोदाम के पास समाप्त हुआ।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More