‘रेड कार्ड’ के जरिये चुनाव जीतना चाहती है भाजपा: अखिलेश यादव

0
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा रेड कार्ड के सहारे चुनाव जीतना चाहती है। अधिकारियों को यह निर्देश दिया गया है कि
सपा के लोगों के ज्यादा से ज्यादा रेड कार्ड जारी किए जाएं। सपा और बसपा कार्यकर्ताओं के लिए रेड कार्ड जारी किए जा रहे हैं। उन्हें वोट देने से रोका जा रहा है। हमने चुनाव आयोग में इसकी शिकायत की थी और आज एक बार फिर इसकी शिकायत कर रहे हैं।
अखिलेश ने कहा कि क्या रेड कार्ड केवल सपा और बसपा के लिए ही जारी किए जाएंगे। क्या भाजपा के सभी लोग साफ-सुथरे छवि के हैं। क्या उनका कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। भाजपा रेड कार्ड के माध्यम से लोगों को डराने में जुटी है ताकि लोग भयभीत होकर वोट न करें।
  • उन्होंने कहा कि भाजपा और पीएम इसके लिए दूसरों को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। भाजपा जातिवाद और लोगों के बीच धर्म के नाम पर नफरत फैलाने की राजनीति कर रही है। उनकी सरकार पूरी तरह से झूठ पर टिकी हुई है। इस बार गठबंधन भाजपा की सरकार गिराने में कामयाब होगा।
  • अखिलेश ने कहा कि छठवें चरण के चुनाव में भाजपा और कांग्रेस का खाता नहीं खुलेगा। सातवें चरण में वे कुछ सीटें जीत सकते हैं। भाजपा इस चरण में केवल एक सीट ही जीत पाएगी।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More