शाहजहांपुर: महिला ने संबंध बनाने से किया इंकार तो आरोपी ने फेंका तेजाब

0
शाहजहांपुर। जिले में एक महिला ने जब पुरूष के साथ संबंध बनाने से मना कर दिया तो गुस्साए शख्स ने महिला पर तेजाब फेंक दिया, जिससे महिला बुरी तरह झुलस गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने महिला को मेडिकल के लिए भेज दिया है। साथ ही महिला की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
यह घटना कोतवाली क्षेत्र की है। यहां की रहने वाली करीब 45 साल की महिला का 50 साल के शख्स से पिछले 6 साल अवैध संबंध थे। दोनों आपसी सहमती से भी बनाते थे। बीती रात भी पुरुष ने महिला के साथ संबंध बनाने का प्रयास किया लेकिन महिला ने मना कर दिया।
इसके बाद पुरुष ने काफी गुस्से में महिला पर तेजाब से हमला कर दिया। महिला के शरीर का निचला हिस्सा तेजाब से झुलस गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
इंस्पेक्टर संजय राय का कहना है कि महिला और पुरुष के पिछले 6 साल से संबंध थे। बीती रात दोनों ने आपसी सहमति से एक बार संबंध बनाए भी थे। पुरुष ने दूसरी बार संबंध बनाने की जिद की जिसको लेकर विवाद हुआ और उसके उपर तेजाब से हमला कर दिया गया। महिला का मेडिकल करा दिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More