कानपुर: बाल सुधार गृह से खिड़की की जाली काटकर 5 किशोर फरार

0
कानपुर। सोमवार तड़के बाल संप्रेक्षण गृह से पांच किशोर खिड़की की जाली काट कर फरार हो गए। सुबह जब बाल बंदियों की गिनती की गई तो इस बात का खुलासा हुआ। नौबस्ता पुलिस ने बाल बंदी गृह का निरिक्षण किया।

बाल सुधार गृह से

फरार किशोरों की तलाश शुरू कर दी गई। तलाशी के दौरान एक पर्ची मिली, जिसमें प्रताड़ित किए जाने व भूत का खतरा होने का जिक्र है।
नौबस्ता थाना क्षेत्र स्थित बौद्ध नगर में राजकीय संप्रेक्षण गृह है, जिसे बाल सुधार गृह के नाम से भी जाना जाता है। इस बाल सुधार गृह में लगभग 42 बाल बंदी है। रविवार देर रात दूसरी मंजिल पर रहने वाले 5 बाल बंदियों ने आरी से खिड़की की रॉड काट दी।
खिड़की में चद्दर बांध कर उसके सहारे नीचे उतर कर भाग गए। पड़ोसी जीवन लाल राजपूत के मुताबिक बाल सुधार गृह का माहौल बेहद खराब है। यहां का स्टाफ बच्चों से खुद डरता है।
जब पुलिस व मीडियाकर्मी बाल सुधार गृह में पहुंचे तो वहां किसी बंदी ने एक पर्ची लिखकर फेंकी। जिसमे लिखा था कि लड़कों के यहां से भागने की वजह कुछ और है। यहां पर बच्चों को पीटा जाता है। ठीक-ठाक खाना नहीं मिलता है।
सभी लड़के बहुत डरे हुए हैं, जहां पर जहां खाना बनता है वहां पर भूत का खतरा है। हम लोग विरोध करते है तो ट्रांसफर करने की धमकी दी जाती है।
गोविंद नगर सीओ आरके चतुर्वेदी के मुताबिक बाल संप्रेक्षण गृह से 5 किशोर भागे हैं। खिड़की की रॉड काट कर भागे हैं। उनकी तलाश की जा रही है। इसके साथ ही ये भी जानकारी जुटाई जा रही है कि उनके पास आरी कैसे पहुंची।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More