नई दिल्ली। अमित शाह ने कहा, “आज देश के अंदर आजादी के बाद सबसे ऐतिहासिक विजय श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा को प्राप्त हुई है. ये हम सबके लिए गौरव की बात है।
ये देश की जनता की विजय है. ये भाजपा के 11 करोड़ भाजपा के कार्यकर्ताओं के कठिन परिश्रम की विजय है।”
उन्होंने कहा कि ये विजय भाजपा की मोदी सरकार, जिसने 2014-2019 तक सबका साथ-सबका विकास की नीति से काम किया, ये उस नीति की विजय है।
करोड़ों कार्यकर्ताओं ने इतने लंबे चुनाव अभियान में जो परिश्रम की पराकाष्ठा की वो हमारी जीत का आधार बना।
BJP President Amit Shah: This is a historic victory. After 50 years someone has won an absolute majority for the second time in a row. #ElectionResults2019 pic.twitter.com/lhsToChZ9D
— ANI (@ANI) May 23, 2019