झारखंड: नक्सली हमले में 25 जवान घायल, 3 की हालत गंभीर

0
नई दिल्ली। झारखंड के खरसावां में नक्सली हमला हुआ है. इस हमले में 25 जवान घायल हुए हैं. घायल जवानों को इलाज के लिए खरसावां से रांची रेफर कर दिया गया है। कुछ जवानों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
फिलहाल इलाके की घेराबंदी कर दी गई है।
ऐसी सूचना मिली थी कि खरसांवा में बड़ी संख्या में नक्सली इकट्ठा हैं. खरसावां में ये हमला उस वक्त हुआ जब सुरक्षाबल के जवान सर्च ऑपरेशन में जुटे हुए थे। नक्सलियों ने आईईडी ब्लाट कर दिया और गोलियां भी चलाई।

झारखंड के डीजीपी डी के पांडे का हमले पर बयान आया है. उन्होंने कहा कि इलाके में और भी आईईडी हो सकते हैं. लोकसभा चुनाव के दौरान ही नक्सली गतिविधियों की सूचना मिली थी। उसी सूचना के आधार पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था जिस दौरान नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया. हमले में 3 जवान गंभीर रूप से घायल हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, नक्सलियों ने 209 कोबरा बटालियन और झारखंड पुलिस पर मंगलवार तड़के सुबह 4:53 बजे IED से धमाका कर दिया। इस धमाके में कोबरा और झारखंड पुलिस के 25 जवान घायल हुए हैं।

घायल 20 जवानों को रांची के मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाकी घायल जवानों को लाने के लिए हेलीकॉप्टर रवाना हो चुका है। रांची के खेल गांव में बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी मौजूद हैं।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More