31 मई आज का राशिफल

0
शुक्रवार 31 मई 2019 का पंचांग
? शक संवत 1941 माह ज्येष्ठ पक्ष कृष्ण तिथि द्वादशी नक्षत्र अश्विनी सूर्योदय 5.25 सूर्यास्त 7.11
⚛ शुभ मुहूर्त :- प्रदोष व्रत, जुमा तुल विदा
वाहन, मशीन, व्यापार, विवाह, सगाई, मुंडन, गृहप्रवेश से संबंधित शुभ मुहूर्त हैं।
आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि और शुक्रवार का दिन है। साथ ही आज रात 12 बजकर 12 मिनट तक अश्विनी नक्षत्र और आज दोपहर 01 बजकर 54 मिनट तक सौभाग्य योग भी रहेगा।
इसके अलावा आपको बता दूं कि द्वादशी तिथि आज शाम 05:17 तक ही रहेगी, उसके बाद त्रयोदशी तिथि लग जायेगी। इसके साथ ही सभी काम बनाने वाले योग सर्वार्थ सिद्धि योग सूर्योदय से रात 12:12 तक रहेगा।
? मेष राशि – आज आपके कुछ जरूरी काम पूरे होंगे। जो लोग थियेटर से जुड़े हैं, उन्हें किसी प्ले में अच्छा रोल करने का मौका मिलेगा। आपके करियर में तरक्की का सिलसिला जारी रहेगा। आपका भविष्य उज्ज्वल होगा। अगर आप किसी को पसंद करते हैं और उसे प्रपोज़ करना चाहते हैं, तो आज का दिन शुभ है।
आपको सफलता जरूर मिलेगी। जो लोग प्राइवेट जॉब करते हैं, आज उनको बॉस से तारीफ मिलेगी । आप बच्चों के साथ शाम को कहीं घूमने का प्लान बनायेंगे। लक्ष्मी जी को फूल अर्पित करें, आपकी तरक्की सुनिश्चित होगी।
? वृष राशि – आज पूरे दिन आपके मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। आप परिवार वालों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जायेंगे। जो लोग सरकारी नौकरी करते हैं, ऑफिस में आज उन्हें सहकर्मियों से पूरी मदद मिलेगी। आपको संतान सुख की प्राप्ति भी होगी।
जीवनसाथी के साथ संबंध बेहतर रहेंगे। ऑफिस के किसी काम से की गई यात्रा सुखद रहेगी। ये यात्रा आपको आर्थिक लाभ भी देगी। हिस्ट्री स्टूडेंट्स के लिए दिन फेवरेबल रहने वाला है। शिक्षकों का आपको पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। मंदिर में घी की डिब्बी दान करें, लाभ के अवसर4 प्राप्त होंगे।
?‍❤‍? मिथुन राशि – आज आपकी महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। जो लोग फैशन डिजाइनर हैं, आज उन्हें किसी बड़े समारोह में जाने का मौका मिल सकता है। आपको किसी काम के लिए सम्मानित किया जायेगा। साथ ही जो लोग संगीत और गायन के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें कोई बड़ी प्रसिद्धि मिलने की संभावना बन रही है।
आर्थिक रूप से भी आपकी उन्नति होगी। एम.एन.सी कंपनी में इंटरव्यू के लिए बुलाया जायेगा। आपकी सफलता सुनिश्चित होगी। लक्ष्मी जी को प्रणाम करें, आपके सभी काम सफल होंगे।
? कर्क राशि – आज आपकी धन-सम्पत्ति में बढ़ोतरी हो सकती है। जो लोग बिजनेसमैन हैं, आज वो अपने बिजनेस को और आगे बढ़ाने की सोचेंगे। आप सही दिशा में आगे बढ़ेंगे। अगर आप कुछ दिनों से किसी बात को लेकर परेशान हैं, तो आपको पार्टनर से शेयर करनी चाहिए। आप अच्छा फील करेंगे और आपके मन को शांति मिलेगी।
आज किसी तरह की कागजी कार्रवाही में आपको सावधानी बरतनी चाहिए। किसी को बिना सोचे-समझे पैसा उधार देने से भी आपको बचना चाहिए। गाय को रोटी खिलाएं, आपकी सभी समस्याएं दूर होगी।
? सिंह राशि – आज स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव जैसी स्थिति बनी रहेगी। आपको अपनी सेहत का खास ख्याल रखना चाहिए। जियोग्राफी स्टूडेंट्स के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। दोस्तों का सहयोग पाने के लिए आपको मेहनत करनी पड़ेगी। साथ ही जो लोग सामाजिक संगठन से जुड़े हैं, उन्हें समाज में सबके साथ अच्छा व्यवहार बनाकर रखना चाहिए।
व्यापार में धन लाभ के कुछ अवसर प्राप्त होंगे। आज आपकी किसी पुराने दोस्तों से मुलाकात होने की संभावना है। आपके जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। मंदिर में दही दान करें, आपके साथ सब अच्छा होगा।
?? कन्या राशि – आज कुछ दिनों से घर का कोई पेंडिंग काम पूरा होगा। आप अपने दोस्तों के साथ किसी तीर्थ स्थल की यात्रा करेंगे। धार्मिक-कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। समाज में मान-सम्मान बना रहेगा। हर कोई आपके5 साथ चलने की कोशिश करेगा।
जो लोग कोर्ट-कचहरी के काम से जुड़े हैं, उनका काम आज बेहतर तरीके से पूरा होगा। क्लाइंट्स के साथ आपका तालमेल अच्छा बना रहेगा। आज आपको किसी दूसरे के काम से भी फायदा होगा। सेहत उत्तम बनी रहेगी। मंदिर में नारियल दान करें, आपको मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।
⚖ तुला राशि – आज आपको कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप घर से कहीं बाहर जा रहे हैं, तो अपने साथ कुछ खाने-पीने की चीजें और पानी की बोतल जरूर रख लें। आपकी सेहत अच्छी बनी रहेगी। किसी समस्या का समाधान आज आसानी से मिल जायेगा, जिससे आपको थोड़ी राहत महसूस होगी।
आपका दाम्पत्य जीवन सुखद बना रहेगा। युवाओं के लिए सफलता के नए दरवाजे खुलने की संभावना है। आज बच्चों के साथ आपको बेहतरीन पल बिताने का मौका मिलेगा। जरूरतमंद को वस्त्र दान करें, आपकी सभी समस्याओं का समाधान निकलेगा।
? वृश्चिक राशि – आज आपका मन आनंदित रहेगा। अधिकारी वर्ग से आपको सहयोग प्राप्त होगा। आज आपकी कम्यूनिकेशन की क्षमता प्रभावशाली साबित होगी। आज का दिन दोस्तों के साथ घूमने-फिरने में बिता सकते हैं। जो लोग कपड़े का बिज़नेस करते हैं, उनके लिये आज का दिन उम्मीद से ज्यादा लाभ देने वाला है।
लवमेट के साथ आपके रिश्तों में नयापन आयेगा। अगर कुछ दिनों से आप अपनी पेट संबंधी समस्याओं से परेशान हैं, तो आज आपको काफी राहत मिलेगी। एक मिट्टी के बर्तन में चिड़ियों के लिए पानी भरकर रखें, आपकी तरक्की सुनिश्चित होगी।
? धनु राशि – आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। संतान के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। आज लोगों के बीच आपकी लोकप्रियता बनी रहेगी। छोटे व्यापारी को बड़ा लाभ होगा। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मिठास आयेगी।
सोशल साईंस स्टूडेंट्स के लिए दिन शानदार रहने वाला है। ऑफिस का वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। आपके काम की गति तेज होगी। मंदिर में सिंघाड़े का आटा दान करें, आपको सभी काम में सफलता मिलेगी।
? मकर राशि – आज कार्यक्षेत्र में आपको सबका सहयोग प्राप्त होगा। अगर आपका खुद का कोई बिजनेस है, तो आज आपको किसी भी कस्टमर्स से बात करते समय अपने शब्दों पर ध्यान देना चाहिए। कोई आपके शब्दों का गलत मतलब निकाल सकता है।
किसी नयी डील में पैसा लगाने जा रहे हैं, तो किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर लें। भाई-बहनों का सहयोग मिलता रहेगा। इस राशि के शिक्षकों के लिए आज का दिन शुभ है। आपको अपने कार्यों में सफलता मिलेगी। अपने गुरु को प्रणाम करें, सबके साथ संबंध बेहतर होंगे।
⚱ कुंभ राशि – आज आप हर तरह से चिंतामुक्त रहेंगे। आपके सारे काम आसानी से हल हो जायेंगे। इस राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। साथ ही बच्चों के साथ आप शॉपिंग करने जायेंगे। आपको किसी चीज़ पर डिस्काउंट मिल सकता है।
वेब डेवलपर के लिए दिन बेहतरीन रहने वाला है। आपके काम आसानी से पूरे होंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा। साथ ही पारिवारिक रिश्ते भी मजबूत होंगे। कुल मिलाकर दिन बढ़िया रहने वाला है। लक्ष्मी जी की आरती करें, धन की प्राप्ति होगी।
? मीन राशि – आज आपके सोचे हुये काम जल्दी पूरे होंगे। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। किसी जरूरी काम में आपको माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। अगर कुछ दिनों से आपका कोई मित्र आपसे नाराज है, तो उसे मनाने के लिए आज का दिन बेहतर है।
इस राशि के जो लोग पार्ट टाइम काम करने की सोच रहे हैं, उनको आज कोई अच्छा मौका मिलेगा। आपको उन मौकों का लाभ उठाना चाहिए। घर के बड़े-बुजुर्गों की सेहत में सुधार आयेगा। बहते जल में तिल प्रवाहित करें, जीवन में लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।
ज्योतिर्विद पं उमाकान्त दुबे

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More