यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया गांधी कांग्रेस संसदीय दल की नेता बनी रहेंगी।
शनिवार को संसदीय दल की हुई बैठक में यह फैसला लिया गया।
बैठक को संबोधिक करते हुए यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने पार्टी का समर्थन करने के लिए 12 करोड़ वोटरों को शुक्रिया कहा।
सोनिया गांधी ने लोकतंत्र के पर्व में शामिल होने वाले लोगों, पार्टी के कार्यकर्ताओ, नेताओं और
सहयोगी दलों को भी धन्यवाद दिया। बैठक के बाद सोनिया गांधी को पार्टी का लोकसभा का नेता चुनने के लिए अधिकृत किया गया है।
इसके बाद विपक्ष का नेता सोनिया गांधी की तरफ से ही चुना जाएगा।
#Visuals Sonia Gandhi has been elected as Chairperson of Congress Parliamentary Party (CPP). pic.twitter.com/hDapq8FkJ3
— ANI (@ANI) June 1, 2019