गृह मंत्रालय का नाम बदलकर कर दें डिपार्टमेंट ऑफ क्लीनचिट: प्रियांक खड़गे

0
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियांक खड़गे ने केंद्रीय गृह मंत्री और
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर निशाना साधा।
कर्नाटक सरकार में समाज कल्याण मंत्री प्रियांक ने केंद्रीय गृह मंत्रालय के नाम को लेकर ट्वीट किया।
प्रियांक ने लिखा, ‘अब हमें नया गृह मंत्री मिल गया है,
मैं सोचता हूं कि गृह मंत्रालय का नाम मिनिस्ट्री ऑफ प्रोवाइडिंग क्लीन चिट रख देना चाहिए।’
प्रियांक के इस ट्वीट पर कर्नाटक में भाजपा के नेता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने प्रतिक्रिया दी है।

येदियुरप्पा ने कहा, ‘प्रियांक खड़गे के कारण ही मल्लिकार्जुन खड़गे 1 लाख से अधिक वोटों से हारे हैं।
वह बिना किसी आधार के फालतू बातें करते हैं। मैं उनके बयान की आलोचना करता हूं।’
बता दें कि भाजपा ने इस बार लोकसभा चुनाव में कर्नाटक की 28 में से 25 सीटें जीती हैं।
वहीं, विधानसभा चुनाव के बाद गठबंधन सरकार बनाने वाली कांग्रेस विधानसभा का प्रदर्शन दोहरा नहीं पाई।
मल्लिकार्जुन खड़गे खुद भी तुमकुर सीट से चुनाव हार गए।
राज्य में कांग्रेस की जनता दल सेक्यूलर को भी करारी हार का सामना करना पड़ा था।
पार्टी प्रमुख और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा भी चुनाव हार गए थे।
देवगौड़ा इस बात अपनी पारंपरिक सीट हासन छोड़कर दूसरी जगह से चुनाव लड़े थे।
हासन सीट को देवगौड़ा ने अपने पोते के लिए छोड़ी थी।
इसके अलावा राज्य के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी के बेटे निखिल कुमारस्वामी को मांड्या सीट से हार का सामना करना पड़ा था।
निखिल को कांग्रेस के पूर्व सांसद अंबरीश की पत्नी सुमालता अंबरीश ने 1 लाख से अधिक मतों के अंतर से हराया था।
निखिल कांग्रेस और जेडीएस गठबंधन के संयुक्त उम्मीदवार थे।
 वहीं सुमालता को भाजपा के साथ ही कांग्रेस के कुछ नेताओं का भी समर्थन मिला था।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More