मुंबई। मालेगांव धमाकों की आरोपी और अब भोपाल से बीजेपी सांसद
प्रज्ञा ठाकुर की गुरुवार को मुंबई NIA कोर्ट में पेशी थी।
इससे पहले ही बुधवार रात प्रज्ञा ठाकुर भोपाल के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट हो गईं।
उन्हें एक या दो दिन डॉक्टरों की देखरेख में रखा जाएगा।
आंतों में इन्फेक्शन, कमर दर्द और हाई ब्लड प्रेशर के कारण उन्हीं भर्ती कराया गया है।
3 जून को मुंबई की विशेष NIA कोर्ट ने प्रज्ञा ठाकुर को आदेश दिया था कि
उन्हें हफ्ते में एक बार कोर्ट में हाजिर होना पड़ेगा. प्रज्ञा ठाकुर ने अदालत से गुजारिश की थी कि
उन्हें बीमारी और संसद में काम की वजह से पेशी में छूट दी जाए।
लेकिन अदालत के जज ने ये मांग खारिज कर दी थी।
बता दें कि 29 सितंबर 2008 को मालेगांव में बम विस्फोट किया गया था जिसमें 7 लोगों की मौत हुई थी।
ATS को इस मामले की जांच सौंपी गई थी।
असीमानंद, कर्नल पुरोहित और प्रज्ञा ठाकुर को इस मामले में अरेस्ट किया गया था।
बाद में जांच NIA को सौंप दी गई थी।
अप्रैल 2017 में प्रज्ञा को शर्तों के साथ जमानत दी गई थी।
पश्चिम बंगाल: दो गुटों के बीच हुई जमकर हिंसा, चली लाठियां-पत्थर, गाड़ियों में तोड़फोड़