हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का एक वीडियो वायरल हो रहा है।
वीडियो में वो एक लड़के को गुस्से में सामने से हटाते दिख रहे हैं।
क्योंकि वो सेल्फी लेने के लिए उनके सामने आ रहा था।
खट्टर एक कार्यक्रम के सिलसिले में करनाल गए हुए थे। वहां जनता पर फूल बरसाते हुए आगे बढ़ रहे थे।
तभी पास खड़े एक लड़के ने सेल्फी लेने की कोशिश की।
खट्टर ने उसे धकेलते हुए परे किया और फटकार भी लगाई।
#WATCH Haryana CM Manohar Lal Khattar pushes aside a man who tries to take a selfie with him, at an event in Karnal. pic.twitter.com/HZK10VWWQy
— ANI (@ANI) June 6, 2019