योगी के मंत्री उपेन्द्र तिवारी ने दिया विवादित बयान, कहा- पुराना प्रेम प्रसंग बाद में दुष्कर्म हो जाता है

0
गोंडा। योगी सरकार में मंत्री उपेंद्र तिवारी ने दुष्कर्म को लेकरविवादित बयान दिया। उन्होंने कहा, ”रेप का नेचर होता है।

मंत्री उपेन्द्र तिवारी

अब अगर कोई नाबालिग लड़की के साथ रेप होता हैतो उसको हम रेप मानेंगे।” तिवारी ने कहा किकहीं-कहीं पर यह भी सुनने को आता है कि विवाहित महिला है,
उम्र 30-35 साल है तो उसका अलग नेचर है। ऐसे मामलों में अधिकतर प्रेम प्रसंग होते हैं। सात-आठ साल से प्रेम प्रसंग होता है, लेकिन बाद में रेप का मामला उठ जाता है।
मंत्री उपेंद्र तिवारी रविवार को विकास कार्यों और भाजपा संगठन की समीक्षा के लिए गोंडा पहुंचे थे। यहां उन्होंने अलीगढ़, हमीरपुर और
जालौन में हुई रेप की घटनाओं के सवाल पर विवादित बयान दिया। तिवारी योगी सरकार में परती भूमि व जलसंसाधन राज्यमंत्री हैं।
तिवारी ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर भी तंज कहा। कहा किअखिलेश यादव एक्सपेरिमेंट करते हैं।पहले गठबंधन का असफल एक्सपेरिमेंट किया।
मस्जिद जाते थे, अब बाबा भोलेनाथ की शरण में गए हैं। तिवारी ने कहा किहो सकता है कि अखिलेशअयोध्या भी जाएं।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More