बरेली: मकान के विवाद में महिला होमगार्ड को रिश्तेदारों ने लगाई आग, हालत गंभीर

0
बरेली। 65 गज के मकान पर कब्जे के विवाद में एक महिला होमगार्ड को उसके रिश्तेदारों ने रविवार रात ड्यूटी पर जाते समय रास्ते में रोककर केरोसिन डालकर जिंदा जला दिया।
चीख पुकार मचने पर आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाते हुए उसे अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर
एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, लेकिन उसकी मां फरार है। डॉक्टरों के मुताबिक, महिला करीब 60 फीसदी झुलसी है।
संजयनगर की रहने वाले नत्थूलाल की पत्नी कांति देवी होमगार्ड है। रविवार रात वह बरेली कॉलेज में लगे एनसीसी कैंप में ड्यूटी करने जा रही थी।
रास्ते में मानसिक अस्पताल के पास उसके रिश्तेदार विजय ने अपनी मां के साथ होमगार्ड को रोक लिया। दोनों में कुछ कहासुनी हुई,
जिसके बाद विजय ने होमगार्ड पर मिटटी का तेल डालकर आग लगा दिया। घटना को अंजाम देने के बाद विजय अपनी मां के साथ फरार हो गया।
महिला होमगार्ड की चीखपुकार सुन लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को इसकी सूचना दी। परिजन भी मौके पर पहुंच गए और उसे जिला अस्पताल ले जाया गया।
जहां से उसे रेफर कर दिया गया तो परिजनों ने एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया है। घटना की सूचना पर एसपी सिटी अभिनंदन सिंह भी अस्पताल पहुंचे।
उन्होंने कहा कि, आरोपियों पर कार्रवाई होगी। मैजिस्ट्रेट ने कलमबंद बयान लिया है।
होमगार्ड के बेटे प्रेमशंकर ने बताया कि आरोपी विजय ने जबरन 65 गज जमीन पर कब्जा किया हुआ है। इसके चलते अक्सर विवाद होते हैं।
फिलहाल पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More