डॉक्टरों की हड़ताल के आगें झुकीं CM ममता बनर्जी

0
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चल रही डॉक्टरों की हड़ताल पर सीएम ममता बनर्जी ने डॉक्टरों की सभी मांगें मान ली हैं। शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए उन्होंने कहा,
‘हमने किसी को गिरफ्तार नहीं किया है और ना ही हम एस्मा लगाने जा रहे हैं। सीएम ममता ने कहा है कि जूनियर डॉक्टर काम लौटें, हमने उनकी सभी मांगें मान ली हैं।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि हड़ताली डॉक्टरों पर बल प्रयोग नहीं किया जाएगा। हमने किसी को गिरफ्तार नहीं किया।
हम कोई पुलिस कार्रवाई नहीं करेंगे। स्वास्थ्य सेवाएं इस तरह जारी नहीं रह सकती हैं। मैं कोई कड़ी कार्रवाई नहीं करने जा रही हूं।

सीएम ममता बनर्जी ने डॉक्टरों के साथ हुई मारपीट की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।
राज्य सरकार जल्द से जल्द सामान्य चिकित्सा सेवाएं फिर से शुरू करने के लिए प्रतिबद्ध है। हमने लगातार एक समाधान तक पहुंचने की कोशिश की थी।

सीएम ममता के मुताबिक, उन्होंने अपने मंत्रियों और प्रिंसिपल सेक्रेटरी को शुक्रवार को और आज हड़ताली डॉक्टरों के प्रतिनिधिमंडल से मुलने के लिए भेजा था,
उन्होंंने 5 घंटे इंतजार किया, लेकिन वे नहीं आए। डॉक्टरों को संवैधानिक संस्था को सम्मान देना होगा। उन्होंने कहा है कि डॉक्टर बातचीत नहीं करने पर अड़े हुए हैं।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More