सेना के जवानों ने 11 घोड़ों पर 40 मिनट तक 30 से अधिक योगासन किए

0
सहारनपुर। विश्व योग दिवस (21 जून) के उपलक्ष्य पर गुरुवार को यहां रीमाउंट डिपो एवं
ट्रेनिंग स्कूल में 11 जवानों ने घोड़ों की पीठ पर 40 मिनट तक योग किया।

सेना के जवानों ने

यह विश्व योग दिवस के एक दिन पहले ट्रायल था। इस दौरान जवानों ने 30 से अधिक योगासन किए।
दावा किया जा रहा है कि ऐसा कार्यक्रम विश्व में पहली बार किया गया।
योग गुरू पद्मश्री स्वामी भारत भूषण के निर्देशन में योगाचार्य अनीता शर्मा ने जवानों को इस योग का प्रशिक्षण दिया।
कमांडेंट मंगल सिंह के नेतृत्व में की अगुवाई में यह अभ्यास चला।
रीमाउंट डिपो का इतिहास काफी गौरवशाली रहा है। संस्थान में भारतीय सेना के लिए घोड़ों को प्रशिक्षित किया जाता है। अब यहां पर कुत्तों को भी ट्रेनिंग दी जाने लगी है।
डिपो में प्रशिक्षित हुए घोड़े कारगिल युद्ध में गए थे और सेना को लेकर ऊंची पहाड़ियों पर चढ़े थे।
योग गुरु अनीता शर्मा ने कहा कि, यह अपने आप में एक बड़ी और अनूठी पहल है।
सहारनपुर की धरती से यह पहल देश और विश्व में कीर्तिमान स्थापित करेगी।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More