देवरिया: 35 वर्ष के युवक का शव पेड़ से लटकता मिला, पुलिस पहचान में जुटी

0
लार,बनकटा/देवरिया। बनकटा थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की सुबह एक युवक का शव पेड़ से लटकते हुए पाया गया।
उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। ग्रामीणों के अनुसार युवक मंगलवार को गांव में आई एक बारात में दिखा था। पुलिस छानबीन में जुटी है।
युवक का शव
बनकटा के छेरियहवां गांव के उत्तर खेत में कुछ महिलाओं ने युवक का लटकते हुए शव देख शोर मचाया। शोर सुनकर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पेड़ से लटक रहे शव को नीचे उतरवाया। तलाशी में मृतक के पॉकेट से एक मोबाइल, तीन एटीएम कार्ड और 160 रुपए नकदी मिले।
एटीएम पर धर्मेद्र शर्मा पुत्र विनोद शर्मा का नाम लिखा था। युवक की उम्र करीब 35 वर्ष के आसपास बताई जा रही है वह जींस पैंट, शट व हाथ में विदेशी घड़ी पहने था।
ग्रामीणों के अनुसार मंगलवार को गांव के राधेश्याम शर्मा के घर बिहार के गुठनी थाना क्षेत्र के पिपरहिया से बारात आई थी। युवक उसमें दिखा था। पुलिस युवक का शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।
मेरठ: पांच घंटे पहले मरे हुए मरीज के शव का मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने किया 10 बार एक्सरे

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More