भाजपा की नीतियों से संतुष्ट है जनता: श्रीप्रकाश मणि

0
देवरिया। मौजूदा भाजपा सरकार की कार्यशैली ,सक्षम नेतृत्व व प्रभाव कारी नीतियों से देश की जनता पूरी तरह संतुष्ट दिख रही है।
इसी प्रभाव से सदस्यता अभियान के दौरान भाजपा से जुड़ने के लिए लोग उत्सुक और उत्साहित है।

श्रीप्रकाश मणि

उक्त बातें सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल व पूर्व सांसद श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी ने देवरिया नगर मंडल के पास
देवरिया बूथ पर लोगों को सदस्य बनाते वक्त सदस्यता अभियान के दौरान कहे।
जिला मंत्री सीपी सिंह ने कहा कि जिस विश्वास से लोग भाजपा की सदस्यता ले रहे हैं हम सभी कार्यकर्ता उनके विश्वास पर खरा उतरेंगे,
वही किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य अरविंद पांडेय ने धनारी बाजार में सदस्यता अभियान में भाग लेते हुए कहा कि
इस संगठन पर्व को पार्टी लोगों को सदस्यता दिला कर मना रही हैं सदस्यता अभियान में जिस तरह से जनता भाजपा से जुड़ रही है वह अद्भुत है।
सदस्यता अभियान के दौरान संजय राव, उग्रसेन राव, अंबिकेश पांडेय ,पवन मिश्रा, राहुल मिश्रा धीरज सिंह ,सुरेंद्र सिंह, प्रमोद शाही सहित पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More