पूर्व सांसद एवं मंत्री कलराज मिश्र को बनाया गया हिमाचल प्रदेश का गवर्नर

0
लखनऊ। देवरिया के पूर्व सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
मिश्र ने अपनी उम्र का हवाला देते हुए लोकसभा चुनाव नहीं लड़ा था। वहीं, हिमाचल के राज्यपाल आचार्य देवव्रत को गुजरात ट्रांसफर किया गया है।

कलराज मिश्र को

अगले तीन महीनों में 10 राज्यों के राज्यपालों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। इनमें उत्तर प्रदेश के राज्यपाल रामनाईक भी शामिल हैं। रामनाईक का कार्यकाल 22 जुलाई को खत्म हो रहा है।
इसी समय में सरकार को राज्यपालों की नियुक्ति करनी है, जिसकी शुरूआत सोमवार को हिमाचल प्रदेश के नए राज्यपाल की नियुक्ति को लेकर आदेश जारी कर दिए गए।
गुजरात, नागालैंड, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, गोवा, कर्नाटक, महाराष्ट्र, राजस्थान व केरला में अगले तीन महीनों में राज्यपालों का कायकाल समाप्त हो रहा है। मालूम हो कि हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल आचार्य देवव्रत को गुजरात भेजा गया है।
2014 के लोकसभा चुनाव में कलराज मिश्र ने उत्तर प्रदेश की देवरिया सीट से चुनाव जीता था। तब उन्हें भाजपा सरकार के पहले कार्यकाल में कैबिनेट मंत्री बनाया गया था।
लेकिन साल 2017 में जब कार्यकाल में तकरीबन दो साल का समय बचा हुआ था तो वे मोदी मंत्रिमंडल से हट गए थे। इसके पीछे उन्होंने अपनी उम्र 75 साल से अधिक होने का हवाला दिया था।
इसी उम्र को आधार बताकर उन्होंने 2019 में चुनाव न लड़ने का भी ऐलान किया था। ऐसे में यह माना जा रहा था कि कलराज मिश्र को भी खुद ही सरकार से हटने का ईनाम राज्यपाल बनाकर दिया जा सकता है।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More