भाजपा विधायक विक्रम सैनी के बिगड़े बोल कहा- कुंवारे नेता कश्मीर में प्लॉट खरीदें और गोरी लड़कियों से शादी करें

0
मुजफ्फरनगर। भाजपा विधायक विक्रम सैनी ने अनुच्छेद 370 हटाए जाने को लेकर विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा कि, देश के मुसलमानों को खुश होना चाहिए।
अब वे बिना किसी डर के गोरी कश्मीरी लड़कियों से शादी कर सकते हैं। भाजपा के कुंवारे नेता भी अब कश्मीर जाकर वहां प्लॉट खरीद सकते हैं,शादी कर सकते हैं।

विधायक विक्रम सैनी

मंगलवार को खतौली विधानसभा में हुई धन्यवाद सभा में विधायक सैनी ने केंद्र सरकार के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि,
हिन्दू-मुस्लिम नौजवान जम्मू कश्मीर की लड़कियों से शादी करने के लिए उत्सुक हैं। भाजपा कार्यकर्ता भी उत्सुक हैं। जो कुंवारे हैं, उनकी शादी वहीं करा देंगे, कोई दिक्कत नहीं है।
विधायक सैनी ने कहा- अभी तक वहां महिलाओं पर कितना अत्याचार था? वहां की लड़की अगर उत्तरप्रदेश के छोरे से शादी कर ले तो उसकी नागरिकता खत्म।
भारत की नागरिकता अलग और कश्मीर की नागरिकता अलग। यानि के एक देश में दो विधान कैसे होना चाहिए?
जो मुस्लिम कार्यकर्ता हैं,उन्हें भी खुशी मनानी चाहिए। शादी वहां करो न कश्मीरी गोरी लड़की से। हिन्दू- मुसलमान कोई भी हो,ये पूरे देश के लिए खुशी का विषय है।
केंद्र सरकार ने राज्यसभा के बाद मंगलवार को लोकसभा में जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद370 हटाए जाने का प्रस्ताव पेश किया, जिसे बहुमत से पारित किया गया। इसके साथ हीजम्मू कश्मीर दो भागों में बांट दिया गया।
पहला राज्य जम्मू- कश्मीर और दूसरा राज्य लद्दाख बनाया गया। दोनों केंद्र शासित प्रदेश होंगे। जम्मू कश्मीर में विधानसभा होगी, लेकिन लद्दाख में नहीं होगी।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More