पूर्व राज्यसभा सदस्य संजय सेठ और सुरेंद्र सिंह नागर ने थामा भाजपा का दामन

0
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के पूर्व राज्यसभा सांसद संजय सेठ और सुरेंद्र सिंह नागर शनिवार को भाजपा में शामिल हो गए। सेठ और नागर ने पिछले दिनों ही समाजवादी पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद से ही अटकलें लगाई जा रही थीं कि दोनों लोग भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

संजय सेठ और सुरेंद्र सिंह

संजय सेठ को समाजवादी पार्टी के संस्थापक और संरक्षक मुलायम सिंह यादव का काफी करीबी माना जाता रहा है। पिछले एक महीने में समाजवादी पार्टी और राज्यसभा से इस्तीफा देने वाले संजय सेठ तीसरे सांसद हैं। इससे पहले नीरज शेखर और सुरेंद्र नागर ने भी राज्यसभा और एसपी से अपना इस्तीफा दे दिया था। नीरज शेखर पहले ही बीजेपी जॉइन कर चुके हैं।
संजय सेठ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष भी थे। उनके यादव परिवार के साथ बहुत ही पारिवारिक संबंध थे। सेठ का कार्यकाल 2022 तक था। संजय सेठ सेंट्रल उत्तर प्रदेश में सबसे बड़े बिल्डरों में से एक हैं। बताया जाता है कि संजय सेठ मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव के बिजनस पार्टनर भी हैं। संजय सेठ के इस्तीफा देने के बाद राज्यसभा में एसपी के सिर्फ दस सांसद रह गए हैं।
उधर, कांग्रेस के भी नेता लगातार पार्टी छोड़ रहे हैं। पिछले दिनों गांधी परिवार के करीबी रहे संजय सिंह ने राज्यसभा से इस्तीफा देकर भाजपा जॉइन किया था। उसके बाद पार्टी नेता भुबनेश्वर कलिता ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद कलिता भी भाजपा में शामिल हो गए थे।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More