नई दिल्ली। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव अगले साल जनवरी माह में ही संभव होगा। मंगलवार को संगठन चुनाव पर चर्चा के लिए बुलाई गई कार्यशाला में केंद्रीय चुनाव अधिकारी राधामोहन सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष व राष्ट्रीय परिषद सदस्यों के चुनाव के लिए 15 दिसंबर तक का वक्त तय किया।
भाजपा का सदस्यता अभियान अब 20 अगस्त तक बढ़ा दिया गया है। ऐसे मे मंगलवार को संगठनात्मक चुनाव के लिए भी तिथि तय कर दी गई है। बैठक में राधामोहन के अलावा कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद थे।
सितंबर 30 तक बूथ अध्यक्ष व सदस्यों का चुनाव होना है। उसके बाद 31 अक्टूबर तक मंडल अध्यक्ष, 20 नवंबर तक जिला अध्यक्ष और 15 दिसंबर तक प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव संपन्न कराया जाना है। हर चुनाव के बीच दस दिन का अंतराल रखा गया है ताकि शिकायतों का निवारण किया जा सके।
पीएम मोदी : असंभव फैसले बन रहे हकीकत
गौरतलब है कि जब आधे से ज्यादा राज्यों में प्रदेश चुनाव संपन्न हो जाता है तभी राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू होती है।