पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की आज 75वीं जयंती

0
नई दिल्ली । राजीव गांधी सौम्य व्यक्तित्व वाले थे
जो पार्टी के अन्य नेताओं से विचार-विमर्श करते थे और जल्दबाजी में निर्णय नहीं लेते थे।
31 अक्टूबर 1984 को अपनी मां की हत्या के बाद राजीव को उसी दिन प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलाई गई
और उन्हें कुछ दिन बाद कांग्रेस पार्टी का नेता चुन लिया गया।
दिसंबर, 1984 के आम चुनाव में उन्होंने पार्टी की जबरदस्त जीत का नेतृत्व किया और उनके प्रशासन ने
सरकारी नौकरशाही में सुधार लाने तथा देश की अर्थव्यवस्था के उदारीकरण के लिए जोरदार कदम उठाए।
उन्हें देश में सूचना प्रौद्योगिकी और संचार क्रांति का जनक कहा जाता है।
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की आज 75वीं जयंती है। 20 अगस्त 1944 को जन्में राजीव गांधी देश के सबसे
कम उम्र के पीएम बने थे।
वर्ष 1987 में भी श्रीलंका में राजीव गांधी पर हमला किया गया था।
यह हमला श्रीलंकाई नौसेना के जवान विजीता रोहाना विजेमुनी ने राइफल की बट से उस वक्‍त किया था जब
श्रीलंका में शांति सेना भेजने के बाद राजीव गांधी वहां के दौरे पर गए थे।
यह भी पढ़े : सम्पूर्ण समाधान दिवस 20 अगस्त को एटा सदर में डीएम सुखलाल भारती द्वारा
इस दौरान गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण करने के दौरान राजीव गांधी सैनिकों के काफी करीब पहुंच गए थे,
तभी उसने यह हमला किया।
हालांकि राजीव गांधी के सुरक्षाकर्मी की सजगता से वह इस हमले में बाल-बाल बच गए थे। इसके बाद उसे
गिरफ्तार कर उसका कोर्ट मार्शल किया गया।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More