भाजपा नेता शशि त्यागी ने विधायक आवास परिसर में किया आत्मदाह का प्रयास

0
सहारनपुर। भारतीय जनता पार्टी की नेता शशि त्यागी ने शनिवार को भाजपा विधायक के आवास प्रांगण में आत्मदाह का प्रयास किया। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने शशि त्यागी को हिरासत में ले लिया है। इस दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई।
सहारनपुर के देवबंद में शनिवार सुबह भाजपा नेता शशि त्यागी ने भाजपा विधायक कुंवर बृजेश सिंह के आवास प्रांगण में आत्मदाह का प्रयास किया। जिला पंचायत सदस्य शशि त्यागी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इस दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें सीएसची ले जाया गया।
भाजपा नेता व ने देवबंद के भाजपा विधायक कुंवर बृजेश सिंह पर परिवार के लोगों को झूठे मुकदमों में फंसाने का आरोप लगाया था। शुक्रवार शाम शशि त्यागी ने शनिवार सुबह 10 बजे विधायक आवास के सामने आत्मदाह करने की चेतावनी दी थी।
उनकी इस चेतावनी को पुलिस व प्रशासन ने हल्के में लिया और वह आत्मदाह करने पहुंच गईं। शशि त्यागी ने जैसे ही अपने ऊपर मिटटी का तेल डाला तभी पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। बीच बचाव के लिए आए भाजपा नगर अध्यक्ष गजराज राणा की भी हालत भी बिगड़ गई। वह दिल के मरीज बताए जाते हैं।
इस दोनों को सीएचसी ले जाया गया। बताया जा रहा है कि जिस वक्त शशि त्यागी ने आत्मदाह का प्रयास किया उस समय विधायक अपने आवास पर नहीं थे। एक दिन पूर्व भाजपा विधायक कुंवर बृजेश सिंह ने शशि त्यागी के आरोपों को बेबुनियाद बताया था। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।
उधर, इस मामले में भाजपा क्षेत्र अध्यक्ष अश्वनी त्यागी का कहना है कि शशि त्यागी ने पार्टी की छवि खराब करने का प्रयास करते हुए शनिवार को अनुशासनहीनता का परिचय दिया है। उनके सभी आरोपों की कराई जाएगी जांच। मुख्यमंत्री को दी जा रही है पूरे प्रकरण की जानकारी।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More