अयोध्या में दीपावली : विश्व रिकॉर्ड बनेगा पांच लाख 51 हजार दीये जलाने का आज
दीपोत्सव के अवसर पर रामनगरी शनिवार को 5.51 लाख दीप जलाकर विश्व रिकॉर्ड बनाएगी।
इस आयोजन में अवध विश्वविद्यालय समेत विभिन्न कॉलेजों के बच्चे राम की पैड़ी पर चार लाख दीप जलाएंगे।
वहीं 14 मठ-मंदिरों को करीब डेढ़ लाख दीपों से रोशन करने की तैयारी है।
व्यापारी और आमजन भी घरों से लेकर शहर के चौराहों तक दीप जलाएंगे।
गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड की टीम भी अयोध्या पहुंच चुकी है।
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
शनिवार को आयोजित होने वाले दीपोत्सव को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।
इस दौरान चप्पे-चप्पे पर आरएएफ, पीएसी व पुलिस के जवानों के साथ होमगार्ड, फ्लड कंपनी व खुफिया विभाग के लोग तैनात रहेंगे।
एसपी सिटी विजयपाल सिंह के अनुसार दुकानदारों को सहूलियत दी जाएगी,
दुकानें पूर्ववत लगेंगी, अतिक्रमण नहीं करने दिया जाएगा।
वहीं, रूट डायवर्जन के चलते शनिवार सुबह से कार्यक्रम समाप्ति तक भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी।
Also read: 26 अक्टूबर 2019 राशिफल Aaj ka Rashifal