हिमाचल : निदेशालय ने प्रस्ताव भेजा-शिक्षा विभाग सात हजार कर्मचारियों की भर्ती करेगा

0
प्रारंभिक शिक्षा विभाग में सात हजार बहुउद्देशीय कर्मचारियों की भर्ती होगी।
अंशकालिक जलवाहकों के पद डाइंग काडर होने से सरकार ने यह फैसला लिया है।
बहुउद्देश्यीय कर्मचारियों से स्कूलों में विभिन्न तरह के काम लिए जाएंगे।
मंत्रिमंडल की मंजूरी के लिए प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने यह प्रस्ताव भेजा है।
यह जलवाहक के अलावा हर तरह का काम करेंगे।
विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान सरकाघाट के भाजपा विधायक कर्नल इंद्र सिंह के सवाल के जवाब में शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने बताया था

also read : 27 अक्टूबर 2019 राशिफल Aaj ka Rashifal

कि हिमाचल के स्कूलों में अंशकालिक जलवाहकों को लगाने की पॉलिसी 1991-92 से है।
14 साल से कर्मचारियों को नियमित करने की नीति है।
जिन लोगों को नियमित कर दिया जाता है,
उनके पद खुद ही समाप्त हो जाते हैं।
ये भर्तियां नियम 12 के अनुसार की जा रही थीं, लेकिन 15 मई 2015 के हाईकोर्ट के एक आदेश के बाद नियम 12 निकाल दिया गया था।
अंशकालिक जलवाहकों के पद डाइंग काडर हैं।
इन पदों को केवल वहीं भरा जा रहा है, जहां किन्हीं कारणों से इनकी रिक्तियां हैं।
इसी कड़ी में अब प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने बहुउद्देश्यीय कर्मचारियों की भर्ती करने का फैसला लिया है।
संभावित है कि अगले माह होने वाली मंत्रिमंडल की बैठक में इसको मंजूरी दी जाएगी।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More