मनाली में 33 साल की रूसी महिला से सामूहिक दुष्कर्म

0
कुल्लू/मनाली,। हिमाचल प्रदेश के मनाली में 33 साल की एक रूसी महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
जानकारी के अनुसार, मनाली में हिडिंबा मंदिर के साथ सुनसान रास्ते में दो अज्ञात व्यक्तियों ने रूस से आई एक महिला के साथ दुष्कर्म किया, हालांकि अभी तक दोनों आरोपितों की पहचान नहीं हो पाई है। डरी सहमी विदेशी महिला दोनों की सही सही पहचान नहीं बता पा रही है।
बताया गया कि एक सप्ताह से रूस से आई महिला अपनी पूरी टीम के साथ मनाली में रिसर्च कर रही है। इसी दौरान 25 अक्टूबर की रात को खाना खाने के बाद महिला एक नेपाली के साथ थी, तभी दोनों आरोपित आए और महिला के साथ अश्लील हरकत करने लगे।
इस पर नेपाली मूल के व्यक्ति ने आपत्ति जताई, लेकिन दोनों ने उसे बुरी तरह से पीट डाला और महिला को अपने साथ हिडिंबा मंदिर के साथ जाने वाले रास्ते में ले गए।
रास्ते सुनसान होने की वजह से दोनों ने उक्त विदेशी महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।
मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि पुलिस में रशियन महिला के साथ दो लोगों ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है।
यह भी पढ़ें: राजस्थान के 197 में से 141 विधायक हैं करोड़पति
विदेशी महिला के बयान के आधार पर शिकायत दर्ज हुई है, लेकिन अभी तक दोनों आरोपितों की विदेशी महिला सही से पहचान नहीं बता पा रही है।
यह भी पढ़ें: भाजपा ने (AAP) सरकार पर, छात्रों की निजता पर हमला करने का आरोप लगाया
पुलिस ने मनाली थाने में मामला दर्ज कर लिया है और एक दल मामले की छानबीन में जुट गया है।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More