योगी सरकार : राज्य मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह ने बुर्के (हिजाब) को लेकर दिया विवादित बयान

0
अलीगढ़ से यूपी सरकार के दर्ज प्राप्त राज्य मंत्री रघुराज सिंह लगातार विवादित बयानों से सुर्खियां बटोरने में लगे हुए हैं।
पहले एएमयू छात्रों को ज़िंदा गाड़ देने की बातें करने वाले मंत्री ने अब मुस्लिम महिलाओं द्वारा पहने जाने वाले बुर्के (हिजाब) को लेकर एक और विवादित बयान दिया है।
उन्होंने कहा कि श्रीलंका सहित अन्य कई देशों ने बुर्के पर प्रतिबंध लगाया हुआ है।
इसलिए हमारे देश में भी इस पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए।
क्योंकि ऐसा होने से आतंकवाद पर लगाम लगाई जा सकेगी।
बैंकों में जिस प्रकार से अगर आप बुर्का पहनकर जाओगे तो टीवी में नहीं आ पाओगे।
आपकी शक्ल छिप जाएगी। शाहीन बाग़ में लोग बुर्का पहनकर बैठे हैं।
बुर्का चोर चकोरों को एक प्रकार से आड़ दिलाने का काम करता है।
बदमाशों को आतंकवादियों को इससे आड़ मिल जाती है। इसलिए बुर्का बैन किया जाना चाहिए।
also read : Delhi election 2020 : स्पष्ट हुआ मतदान का आंकड़ा, ‘आप’ के आरोप निकले बेबुनियाद
उन्होंने कहा कि देश में पीएम मोदी और यूपी में सीएम योगी की सरकार है।
इस नाते मैंने यह आग्रह किया है कि बुर्का बैन किया जाना चाहिए।
जब बुर्का बैन हो जाएगा तो उससे आतंकवादियों का प्रवेश भी बंद हो जाएगा।
क्योंकि आतंकवादी महिलाओं के भेष में अंदर घुसना चाहते हैं।
कल ब्राह्मण महासभा के एक कार्यक्रम में मैंने ये कहा था।
बुर्का कहां से आया। ये आपको बता देता हूं ये अरब से आया।
उन्होंने त्रेता युग का उदाहारण देते हुए कहा राम और लक्ष्मण जी के समय में जब शूर्पणखा के नाक व कान काटे काट दिए थे तो वह अरब चली गईं थीं
और वहां पर सिर्फ आंख खोलकर वह अपने आप को छिपाकर रहती थीं।
वहां से बुर्का का चलन शुरू हुआ।
also read : दिल्ली : जब अरविन्द केजरीवाल गए हनुमान मंदिर तो उस वजह से हुई ‘आप’ और ‘भाजपा’ मे ट्वीट करके घमासान वार्ता युद्ध

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More