27 October 2018, आज सभी राशियों का राशिफल

0
चलिए जानते हैं कि आज के दिन आपके सितारे क्या कहते हैं। सबसे पहले बात मेष राशि के जातकों की। आज आप किसी यात्रा पर जाने वाले हैं। यह यात्रा किसी जरूरी काम से हो सकती है। संतान पक्ष से लाभ मिलेगा। परिवार में खुशियों भरा माहौल होगा।
मेष: अपने पार्टनर के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। आप दोनों कई दिन से इसकी योजना बना रहे थे। इस दौरान आप दोनों खूब सारी मस्ती करेंगे। रिश्ता मजबूत होगा।
आपकी वित्तीय स्थिति मजबूत होगी। धनलाभ को योग हैं। कुछ नई योजनाओं पर काम कर सकते हैं। इससे कुछ नई बातें सीखने को मिलेंगी।
आपका स्वास्थ्य अच्छा है। थोड़ा-बहुत सिर दर्द हो सकता है। लगातार अधिक समय तक काम करने से बचें। खुद को आराम दें। घर पर समय बिताएं।
वृषभ: आप किसी रिश्तेदार से मिलने जा सकते हैं। आपकी उनसे ढेर सारी बातें होंगी। इससे आपके रिश्ते मजबूत होंगे। ठंडी चीजों के सेवन से बचना होगा।
आपको अपने पार्टनर पर गर्व होगा। आप उनकी काफी तारीफ करेंगे। आपको वह एक जिम्मेदार शख्स मालूम होंगे। आप उनके प्रति और अधिक जिम्मेदार होंगे।
आज कुछ धन खर्च हो सकता है। इससे बहुत परेशान होने की जरूरत नहीं है। आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। आप कुछ चीजों की खरीददारी करने वाले हैं।
सकारात्मक बातों पर ध्यान दें। खुद पर भरोसा रखें। दूसरों की गलत बातों पर समय खर्च ना करें। धीरे-धीरे सब ठीक हो जाएगा। लगातार मेहनत करते रहें।
मिथुन: आज आप कुछ बोर हो सकते हैं। आप अकेलापन महसूस करेंगे। बहुत परेशान होने की जरूरत नहीं है। कुछ नई बातों पर विचार करें। आपको अच्छा लगेगा।
पार्टनर से ढेर सारा प्यार मिलेगा। उनके साथ अच्छा क्वालिटी टाइम बिताएंगे। रिश्ते में मजबूती आएगी। आप दोनों डिनर के लिए बाहर जा सकते हैं।
आप अपनी नौकरी बदलने के बारे में सोच रहे हैं। इसमें जल्दबाजी करने से बचना होगा। आप अपने काम पर फोकस करें। कुछ नई चीजें सीखें।
आज के दिन स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। खाना समय पर खा लें। और पानी पीते रहें। किसी दोस्त से मुलाकात हो सकती है। तनाव दूर होगा।
कर्क: अध्यात्म में मन लगेगा। जीवन और समाज के बारे में विचार करेंगे। किसी शख्स की बातों से प्रभावित होंगे। सामाजिक कार्यों में हिस्सा ले सकते हैं।
सिंगल जातक परेशान हो सकते हैं। खुद से निराशा हो सकती है। लेकिन इससे बचना चाहिए। खुद के विकास पर ध्यान दें। कुछ समय बाद पार्टनर मिल जाएगा।
व्यवसाय में धनलाभ होने वाला है। यह लाभ आपको हैरान भी कर सकता है। आपने इसकी उम्मीद नहीं की हुई होगी। आप काफी प्रसन्न होंगे। रुके काम पूरे होंगे।
आप पिछले कुछ दिनों से अपनी सेहत पर काफी ध्यान दे रहे हैं। इसे आगे भी जारी रखना होगा। लापरवाही से काम बिगड़ सकता है। तनाव से बचें।
सिंह: परिजनों से मुलाकात होगी। उनके साथ ढेर सारी बातें होंगी। आप सब कहीं घूमने भी जा सकते हैं। कुछ गिले-शिकवे दूर होंगे। रिश्तों में ताजगी आएगी।
आपके पार्टनर की सेहत कुछ खराब हो सकती है। आपको उनका ध्यान रखना होगा। उन्हें पर्याप्त मात्रा में आराम करने दें। घर के कामों में हाथ बटाएं।
कोई महत्वपूर्ण आर्थिक फैसला ले सकते हैं। इस फैसले में जल्बाजी करने से बचना होगा। धनलाभ होने के योग है। परिवार के लोगों पर धन खर्च होगा।
आपकी सेहत अच्छी रहेगी। एक्सरसाइज करना ना भूलें। पौष्टिक आहार लें। शाम को पार्क में टहलने जाएं। दोस्तों से मुलाकात करें। खुश रहें।
कन्या: घर पर किसी मेहमान का आगमन हो सकता है। खुशियों भरा माहौल रहेगा। आप लोग डिनर करने बाहर जाएंगे। इस दौरान ढेरा सारी बातें। तनाव दूर होगा।
दूसरों को आकर्षित करने में कामयाब होंगे। आपकी खूबसूरती की तारीफ होगी। किसी से प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। इस पर सोच-समझकर जवाब दें।
आज आप काफी धन खर्च करने वाले हैं। अपने लिए कपड़ों की खरीददारी करेंगे। साथ ही घर के लिए कुछ जरूरी सामान भी लेंगे। आप मूड अच्छा रहेगा।
धीरे-धीरे ठंड ने दस्तक देना शुरू कर दिया है। इसके प्रति सावधान हो जाएं। पर्याप्त मात्रा में कपड़े पहनकर निकलें। साथ ही ताजा भोजन करें।
तुला: धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। यह यात्रा घर के आसपास के किसी स्थल की हो सकती है। आपको इससे काफी अच्छा लगेगा।
किसी को प्रपोज कर सकते हैं। इसमें बहुत घबराने की जरूरत नहीं है। साथ ही प्रपोज अस्वीकार होने पर भी निराश ना हों। कुछ समय बाद आपकी सही शख्स मिलेगा।
आय के स्रोत बढ़ाने के बारे में विचार करेंगे। कुछ जानकारों लोगों से बात करने की कोशिश करें। कोई नया बिजनेस भी शुरू कर सकते हैं। थोड़ा समय दें।
अपने बालों को लेकर चिंता हो सकती है। आपके बाल काफी झड़ रहे हैं। इससे तनाव में ना रहें। डॉक्टर से संपर्क करें और जरूरी सावधानियों का पालन करें।
वृश्चिक: किसी बात को लेकर परेशान हो सकते हैं। लेकिन आपको वह समस्या समझ में नहीं आएगी। खुद को रिलैक्स रखने की कोशिश करें। तनाव से बचें।
अपने साथी से नाराज हो सकते हैं। ऐसा लगेगा कि आपका पार्टनर आपको इग्नोर कर रहा है। आप इससे काफी परेशान हो सकते हैं। लेकिन खुद का ध्यान रखें।
आज आपको कोई गिफ्ट मिलने वाला है। आप इससे बहुत ही खुश होंगे। गिफ्ट मिली इस चीज की आपको जरूरत थी। आप काफी खुश होंगे।
पेट संबंधी कुछ परेशानी हो सकती है। खान-पान में सावधानी बरतें। अत्यधिक तला-भुना खाने से परहेज करें। घर पर बना भोज करें और पानी पीते रहें।
धनु: आपका दिन अच्छा रहेगा। कहीं घूमने जा सकते हैं। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होगी। उससे ढेर सारी बातें होंगी। आप दोनों पुरानी यादों को साझा करेंगे।
आप किसी समारोह में हिस्सा लेंगे। यहां पर आपकी किसी अनजान शख्स से मुलाकात होगी। यह मुलाकात किसी कॉमन फ्रेंड के जरिए होगी। आपका रिश्ता बढ़ेगा।
आप आज वित्तीय मामलों को देकर सावधान रहना होगा। कुछ लोग आपका फायदा उठा सकते हैं। साथ ही किसी तरह की लालच में आने से बचें।
शारीरिक दर्द का सामना करना पड़ सकता है। कुछ थकावट महसूस होगी। आराम करने की जरूरत है। साथ ही भोजन समय पर कर लें। घर पर रहें।
मकर: आपका दिन काफी अच्छा गुजरेगा। दोस्तों का साथ मिलेगा। कहीं घूमने जा सकते हैं। ढेर सारी मस्ती होगी। साथ ही कोई खुशखबरी भी सुनने को मिल सकती है।
पुराने साथी की याद आएगी। उनसे मिलना चाहेंगे। आपकी आंखें भर आएंगी। खैर, आपको वर्तमान को स्वीकारना होगा। वर्तमान को खुशमय बनाना होगा।
आपको सावधान रहने की जरूरत है। आज चोरी हो सकती है। रास्ते में चलते समय सावधानी बरतें। अनजान लोगों पर भरोसा ना करें। बहुत परेशान ना हों।
आपको अपने बढ़ते मोटापे पर ध्यान देने की जरूरत है। लापरवाही से समस्या गंभीर हो सकती है। आपको तैलीय खाद्य पदार्थों के सेवन में कमी लानी होगी।
कुंभ: किसी सामाजिक कार्य में हिस्सा लेंगे। इससे काफी खुशी मिलेगी। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा है। मेहनत रंग लाएगी। कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी।
आप हाल ही में एक नए रिश्ते से जुड़े हैं। आप इससे काफी खुश हैं। आपको इस खूबसूरत समय का लुत्फ उठाना चाहिए। अपनी जिम्मेदारियों का भी निर्वाह करें।
निवेश के लिए दिन अच्छा है। आप जमीन-जायदाद संबंधी चीजों में निवेश कर सकते हैं। हालांकि ऐसा करने से पहले अच्छी तरह से रिसर्च कर लें।
कंधे में दर्द हो सकता है। बहुत परेशान होने की जरूरत नहीं है। मालिश कराने की जरूरत पड़ सकती है। दोस्तों से मुलाकात होगी। खूब मस्ती होगी।
मीन: आपका दिन सामान्य रहेगा। हालांकि शाम को कहीं घूमने जा सकते हैं। इससे आपकी बोरियत दूर होगी। मूड अच्छा होगा। दोस्तों से बात करें। अच्छा लगेगा।
आप अपनी रिलेशनशिप को लेकर परेशान हैं। आप ब्रेकअप की सोच रहे हैं। हालांकि इसमें जल्दबाजी करने से बचें। एक-दूसरे को और अधिक समय दें।
किसी परिजन को धन की जरूरत पड़ सकती है। आपको उनकी मदद करनी चाहिए। यदि आप सक्षम ना हों तो उन्हें आराम से समझा दें। तनाव ना लें।
आप अपने खान-पान को लेकर काफी लापरवाही बरत रहे हैं। यह आपके लिए ठीक नहीं है। खुद ख्याल रखें। भोजन समय पर लें और खुश रहने की कोशिश करें।
यह भी पढ़ें: ये हैं 150cc तक की 3 सबसे सुरक्षित मोटरसाइकिल्स

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More