दिल्ली में 24 घंटे के भीतर 5 मौत,166 नए मामले, अब 1069 पॉजिटिव

0

दिल्ली। राजधानी में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने की रफ्तार में तेजी आ रही है। अब तक कोरोना पॉजिटिव की संख्या 1000 पार कर 1069 पहुंच गई है। वहीं, मृतकों की संख्या भी 19 पहुंच गई है।

दिल्ली सरकार ने हेल्थ बुलेटिन के कॉलम में निजामुद्दीन मरकज मस्जिद लिखना बंद कर दिया है। इसकी जगह अब स्पेशल ऑपरेशन लिखा जा रहा है। यहां के कुल मामले 712 पहुंच गए हैं। इसमें 128 नए मामले जुड़े हैं।

शनिवार को दिल्ली सरकार स्वास्थ्य विभाग के डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ हेल्थ सर्विसेस के हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, 24 घंटे में कोरोना के 166 नए मामले सामने आए हैं। इसमें 128 लोग स्पेशल ऑपरेशन वाले हैं। 30 लोग ऐसे हैं जो या तो विदेश से लौटे हैं या

विदेश से लौटने वालों के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं। 8 लोगों के संक्रमित होने के कारण का पता लगाया जा रहा है। वहीं, अब तक कुल संक्रमित लोगों में 299 विदेश से आने वाले या उनके सपंर्क में आने से संक्रमित होने वाले हैं।

712 स्पेशल ऑपरेशन वाले, 58 के संक्रमित होने वालों की जानकारी नहीं है। 19 लोगों की मौत हो चुकी है। 26 लोग अस्पताल से ठीक होकर घर जा चुके हैं और एक व्यक्ति विदेश चला गया है।

अलग-अलग अस्पताल में 1632 मरीज भर्ती

दिल्ली में अलग-अलग अस्पताल में 1632 मरीज भर्ती हैं। इसमें 1023 कोरोना पॉजिटिव है। वहीं, 54 लोग आईसीयू में भर्ती हैं। 8 लोग वेंटिलेटर पर हैं। 23 लोगों को आक्सीजन पर रखा गया है। एलएनजेपी में 236, आरजीएसएसएच में 102, बीएसए में 7, जीटीबी में 32, आरएमएल में 22, एलएचएमसी में 4, एसजेएच में 24, एम्स झज्जर में 142 और निजी अस्पताल में 454 मरीज भर्ती हैं।

कोरोना जांच के अब तक 11709 सैंपल

दिल्ली में सरकारी और निजी दोनों प्रकार की लैब में 11 अप्रैल तक 11709 कोरोना वायरस के संक्रमण की जांच के लिए सैंपल लिए गए। इसमें से 10218 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, 464 रिपोर्ट पेडिंग है। इसके अलावा 1069 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

कोरोना पीड़ित के संपर्क में आने वाले और विदेश से लौटे लोगों को क्वारेंटाइन के लिए दिल्ली के सभी 11 जिलों में 17 अलग-अलग जगह 2569 लोगों को रखा गया है।

दिल्ली में हॉट स्पॉट की संख्या भी बढ़ रही है। शनिवार को ए-30, मानसरोवर गार्डन (रजौरी), जहांगीरपुरी में गली नंबर 1 से 10 (मकान नंबर 1 से 1000) और देवली एक्सटेंशन को भी हॉट स्पॉट की सूची में डाल दिया है। अब दिल्ली में 33 हॉट स्पॉट हो गए हैं।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More