नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन से तीन घंटे पहले देश के नाम अपना एक वीडियो संदेश जारी किया। 5 मिनट 45 सेकंड के संदेश को सुबह 7 बजे कांग्रेस के ट्विटर अकाउंट से पोस्ट किया गया।
सोनिया ने इसके जरिए मेडिकल स्टाफ और उन अन्य लोगों को शुक्रिया कहा जो कोरोना के खिलाफ जारी जंग में अपना महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इसके साथ, लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने और घर में रहने की अपील की।
उन्होंने कहा, ‘‘कोरोना संकट में डॉक्टर्स, सफाईकर्मियों, पुलिस सहित सरकारी अधिकारियों के डटे रहने से बड़ी देशभक्ति और कोई नहीं है। उन्होंने भरोसा जताया कि एकता, अनुशासन और आत्मबल के भाव से देश कोरोना को पराजित कर देगा।
आज कोरोना के इस संकट से निपटने में आप सभी का इस लड़ाई में रहने से बड़ी देशभक्ति और क्या हो सकती है। हम इस मुश्किल समय में आपके परिजन, पति, पत्नी, बच्चों, माता-पिता के त्याग और बलिदान को कभी भूल नहीं सकते। जोखिम होने के बावजूद भी आपके सहयोग और समर्पण से ही हम इस लड़ाई को लड़ पा रहे हैं। इनको धन्यवाद देने के लिए मेरे पास शब्द नहीं है।’’
कांग्रेस अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी का देश के नाम संदेश:-
कोरोना संकट में डॉक्टर्स, सफाईकर्मियों, पुलिस सहित सरकारी अधिकारियों के डटे रहने से बड़ी "देशभक्ति" कोई नहीं है। हम एकता, अनुशासन और आत्मबल के भाव से कोरोना को परास्त करेंगे। धैर्य एवं संयम के लिए देशवासियों का धन्यवाद। pic.twitter.com/Sl4zkKURTv— Congress (@INCIndia) April 14, 2020