देश मे अब तक कोरोना के 14,765 मामले, एक ही दिन में ठीक हुए 273 संक्रमित

0

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि अलग-अलग राज्यों को अब तक 4 लाख 12 हजार 400 पीपीई किट भेजी गई हैं। सिंगापुर से 2 लाख किट जल्द ही आने की उम्मीद है। 25 लाख 82 हजार 178 एन-95 मास्क

और 4 करोड़ 28 लाख हॉड्रोक्सीक्लोरोक्वीन टेबलेट भी भेजी गई हैं। इस बीच, देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 14 हजार 765 हो गई है। ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में 14 हजार 378 कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। इनमें से 11 हजार 906 का इलाज चल रहा है, 1 हजार 991 ठीक हो चुके हैं, जबकि 480 की मौत हुई है।

आज सबसे ज्यादा 173 मरीज गुजरात में मिले
शनिवार को गुजरात में 173, मध्यप्रदेश में 45, राजस्थान में 41, पश्चिम बंगाल में 32, आंध्रप्रदेश में 31, जबकि उत्तराखंड और मेघालय में 2 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आईं।

कल सबसे ज्यादा 273 मरीज ठीक हुए

देश में शुक्रवार को सबसे ज्यादा 273 कोरोना संक्रमितों की अस्पताल से छुट्‌टी हुई। इनमें से तमिलनाडु में एक दिन में सबसे ज्यादा 103 मरीज, इसके बाद इंदौर में 35 मरीज ठीक हुए। इनके अलावा महाराष्ट्र में 31, हरियाणा में 21, दिल्ली में 20 और राजस्थान में 19 लोग स्वस्थ हुए।

राजस्थान में कोरोना का एपिसेंटर रहे भीलवाड़ा में सभी संक्रमित ठीक हो गए हैं। जिले में 28 केस आए थे, इनमें से 2 की मौत हुई। गुरुवार को देश में 259 संक्रमित ठीक हुए थे।

27 राज्यों और 7 केंद्र शासित प्रदेशों में फैला संक्रमण

कोरोना वायरस अब तक देश के 27 राज्यों में पैर पसार चुका है। वहीं, देश के 7 केंद्र शासित प्रदेश (यूटी) में भी यह संक्रमण पहुंच चुका है। इनमें दिल्ली, चंडीगढ़, अंडमान-निकोबार, दादरा एवं नगर हवेली, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और पुडुचेरी शामिल हैं।

राज्य

कितने संक्रमित

कितने ठीक हुए

कितनी मौत

महाराष्ट्र

3320

331

201

दिल्ली

1767

86

42

तमिलनाडु

1323

283

25

मध्यप्रदेश

1355

70

69

राजस्थान

1270

183

19

गुजरात

1272

88

48

उत्तरप्रदेश

849

82

14

तेलंगाना

766

187

18

आंध्रप्रदेश

603

42

15

केरल

395

255

3

कर्नाटक

371

88

13

जम्मू-कश्मीर

328

42

5

पश्चिम बंगाल

287

55

10

हरियाणा

227

88

4

पंजाब

211

30

14

बिहार

85

37

2

ओडिशा

60

21

1

उत्तराखंड

42

9

0

हिमाचल प्रदेश

38

12

2

असम

34

5

1

छत्तीसगढ़

36

24

0

झारखंड

34

0

2

चंडीगढ़

29

9

2

लद्दाख

18

14

0

अंडमान-निकोबार

12

11

0

मेघालय

11

0

1

गोवा

7

6

0

पुडुचेरी

7

1

0

मणिपुर

2

1

0

त्रिपुरा

2

1

0

अरुणाचल प्रदेश

1

1

0

दादरा एवं नगर हवेली

1

0

0

मिजोरम

1

0

0

नगालैंड

1

0

0

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More