दिल्ली-2500 के पार हुआ कोरोना मरीजों का आंकड़ा, 1 महीने में 7797% हुई वृद्धि।

0

राजधानी दिल्ली में कोरोना मरीजों का आंकड़ा बढ़कर ढाई हजार के पार पहुंच गया है। मरीजों में बढ़ोतरी एक महीने में 7797 फीसदी हुई है। 24 मार्च और 24 अप्रैल के बीच 2484 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई। शुक्रवार तक कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 2514 हो गया है। अब तक 53 की मौत हुई है। कुल 857 मरीज ठीक होकर घर भी गए हैं। 24 घंटे में 49 नए मरीज घर पहुंचे। कोरोना के संबंध में शुक्रवार को जारी हुई रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 2514 हो गया है। 24 घंटे में 138 नए मरीजों की पहचान हुई है। कोरोना के एक्टिव केस 1604 हैं।

यानी इनका अलग-अलग जगह इलाज चल रहा है। कोरोना के कुल 2514 मरीजों में से 1646 की उम्र 50 साल से कम है। 459 की उम्र 60 और उससे ज्यादा है, जबकि 409 की उम्र 50-59 साल के बीच है। रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना से मरने वाले 53 में से 45 पहले से बीमार थे। सरकार ने कोरोना की मृत्यु दर 2.11 फीसदी बताई है। इसमें से 6.32 फीसदी 60 और उससे ज्यादा उम्र के हैं। 3.42 फीसदी 50-59 साल के हैं। 0.61 फीसदी 50 और उससे कम उम्र के हैं।

 

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More