लालू यादव ने भाजपा–जदयू गठबंधन के इतिहास पर कसा तंज कहा, ‘‘पल्टीमार’’ और ‘‘कल्टीमार’’

0
लालू प्रसाद ने भाजपा और जदयू पर शनिवार (27 अक्टूबर, 2018) को तंज कसते हुए कहा कि ये दोनों दल पहले तो साथ मिल कर लड़ेंगे और फिर एक दूसरे के खिलाफ लड़ेंगे।
राजग में सीट बंटवारे के लिए समझौते की घोषणा होने के एक दिन बाद बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर यह टिप्पणी की। लालू ने भाजपा – जदयू गठबंधन के इतिहास पर तंज कसते हुए ट्वीट किया,
‘‘एगो बा मास्टर इन चीटरी और भुलक्कड़ी आ दूसरा बा मास्टर इन फेकरी और फक्कड़ी! उन्होंने कहा, ‘‘फेर साथ लड़िहें, फेरु आपस में लड़िहें, फेर साथ लड़िहें, फेरु आपस में लड़िहें!’’
गौरतलब है कि भाजपा और जदयू का 17 साल पुराना गठबंधन 2013 में टूट गया था लेकिन चार साल बाद वे फिर से एकजुट हो गए।
उन्होंने ट्वीट में कहा, ‘‘ पहिले पलटू-अलटू के जनता अकेले-अकेले हरावत रहे, अब दूनो के साथ में हराई! जय बिहार।’’ इस बीच, तेजस्वी ने मोतिहारी में एक जनसभा में कहा कि लालू सिर्फ एक व्यक्ति नहीं बल्कि एक विचारधारा हैं।
वह राज्यव्यापी संविधान बचाओ न्याय यात्रा के तहत पूर्वी चंपारण जिला मुख्यालय में थे। उन्होंने कहा, ‘‘यदि वह नीतीश की तरह भाजपा के सामने झुक जाते तो आज वह बिहार के मुख्यमंत्री होते।’’
लालू के छोटे बेटे एवं तत्कालीन उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद पिछले साल नीतीश नीत जदयू ने राजद से नाता तोड़ लिया और राजग में लौट गया।
मोदी पर विपक्ष लंबे चौड़े और झूठे वादे करने का आरोप लगाया करती है। लालू ने कहा कि पहले तो लोग उन दोनों (पार्टियों को) अलग – अलग हराया करते थे। अब उन्हें एक साथ हराया जाएगा।
राजद अध्यक्ष ने ‘‘पल्टीमार’’ और ‘‘कल्टीमार’’ जैसे शब्दों का भी इस्तेमाल किया, जो संभवत: क्रमश: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए हैं।
यह भी पढ़ें: यूपी बोर्ड परीक्षा का पैटर्न बदला, अब नंबर ज्‍यादा होंगे और सवाल कम
उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘एगो बा पलटीमार, आ दूसरा बा कल्टीमार!’’ महागठबंधन से तीन साल से भी कम समय में जदयू के बाहर होने के बाद राजद ने नीतीश पर पाला बदलने का आरोप लगाया था।


Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More