आज 29 October 2018 का राशिफल

0
मेष: आज का दिन अच्छा होगा। विचारों में परिवर्तन आएगा। निर्णय सोच-समझकर लें। जल्दबाजी करने से बचें। लेखनकार्य के लिए आज का दिन अच्छा है।
आपकी लव लाइफ ठीक चलेगी। आप घर वालों से छिपकर प्रेम संबंधों का मजा उठाएंगे। आप घर पर अपने प्रेमी के बारे में बात कर सकते हैं।
आज आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आप कारोबार में वृद्धि के बारे में विचार करेंगे। आपको कारोबार बढ़ाने का मौका मिलेगा। गलतफहमी से दूर रहें।
आपको मानसिक तनाव हो सकता है। आज आप अपने मन पर काबू रखें। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। आपको तनाव से राहत मिलेगी।
वृषभ: आज आपका मन विचलित हो सकता है। किसी के साथ विवाद होने की संभावना है। आज यात्रा पर जाने से बचें। आज नया काम शुरू करने से बचें।
आप नए तरीके से प्रेमी को प्रेम दिखाने की कोशिश करें। आप चाहे तो उनके लिए कोई कविता लिख सकते हैं। या आप उनके लिए गिफ्ट या कुछ नया कर सकते हैं।
आज आप परिश्रम अधिक करेंगे। आपको मेहनत का फल मिलेगा। करियर में सफलता हासिल कर पाएंगे। नौकरी में तरक्की मिलने के योग हैं। आज आपको सावधानी बरतनी होगी। आपको चोट लगने की संभावना है। इलेक्ट्रिक उपकरणों से दूरी बनाएं रखें। अपना ख्याल रखें।
मिथुनआज आपकी आर्थिक स्थिति में बदलाव होगा। आपके अटके काम पूरे होंगे। स्वादिष्ट व उत्तम भोजन की प्राप्ति होगी। दोस्तों से मुलाकात होगी। मन आनंददायी होगा। आज का दिन रोमांस से भरा होगा। आपकी नए लोगों से मुलाकात होगी। आज सिंगल लोगों को पार्टनर मिल सकता है। रिश्तों में मधुरता आएगी।
जमीन जायदाद में किया गया निवेश आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इनकम में इजाफा होगा।
आज का दिन आपके लिए सही साबित होगा। आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। मन शांत रहेगा। योग पर ध्यान दें।
कर्क: मन में चिंता रहेगी। कोई जरूरी फैसला लेने में परेशानी आ सकती है। किसी दोस्ते के साथ मनमुटाव हो सकता है। पारिवार का ख्याल रखें। काम में बाधा आ सकती है।
आज आपकी लव लाइफ पॉजिटिव होगी। आपको प्यार में सफलता मिल सकती है। पार्टनर मिल सकता है। लोगों के साथ मेल-जोल बढ़ेगा।
परिश्रम अधिक करना पड़ेगा। आज आप कारोबार में पूंजी निवेश कर सकेंगे। ऑनलाइन कारोबार करने से आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आपकी इनकम में इजाफा होगा।
आपकी तबीयत ठीक रहेगी। आपको कमर दर्द से परेशानी हो सकती है। आज आप आराम करें जिसे आपको दर्द से राहत मिलेगी।
सिंह: आज घर पर मेहमान आएंगे। दोस्तों से मुलाकात होगी। महिला मित्र का सहयोग मिलेगा। आज आप यात्रा पर जा सकते हैं। आर्थिक लाभ मिल सकता है।
आप पार्टनर की बात को ज्यादा तूल ना दें। दूसरों की गलतियों को अनदेखा करें। आज पार्टनर के साथ मतभेद हो सकता है। बात को बढ़ाने का कोशिश ना करें।
कारोबार के सिलसिले में यात्रा पर जाना पड़ सकता है। अच्छे लोगों से मुलाकात हो सकती है। आज परिवार के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं। निवेश से बचें।
आज जीवन में तालमेल बनाने की कोशिश करें। आपको मानसिक तनाव हो सकता है। मन में सकरात्मक विचार लाएं। आराम करें।
कन्या: आज का दिन आपके लिए शुभ होगा। घर में नए काम होंगे। कारोबारी के लिए दिन अच्छा है। नौकरी में तरक्की मिलने की संभावना है। दोस्तों से मुलाकात करें।
आपकी पार्टनर से आकस्मिक मुलाकात हो सकती है। आप पार्टनर के साथ योजना बनाकर घूमने जा सकते हैं। दिन अच्छा बीतेगा।
आज आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सकारात्मक सोच से आपको फायदा मिलेगा। काम में फायदा मिलेगा। काम में आपकी इज्जत बढ़ेगी। लाभ का अवसर मिलेगा। आज किसी बात से मन बेचैन रहेगा। आज बाहर घूमने जाएं। इससे मन शांत होगा। थोड़ा सावधान रहे। तना से बचें।
तुला: नौकरी में सहरकर्मियों का सहयोग मिलेगा। आज परिवार के साथ धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। लेखन कार्य के लिए आज का दिन अच्छा है।
आज प्रेमी को उपहार देंगे। इस उपहार से प्रेमी खुश होगा। अपनी समझदारी से पार्टनर के साथ संबंध मजबूत करेंगे। साथी के साथ बाहर डिनर के लिए जाएंगए।
आज आप धन अपनी भौतिक जरुरत पूरी करने में खर्च करेंगे। ये धन आपको सोच-समझकर खर्च करना चाहिए। आप आमदनी के हिसाब से ही खर्च करें।
आप ऐसी जगह की तलाश करेंगे जहां आपको शांति मिलेगी। आज कारोबार के बारे में सोचकर मन परेशान होगा। आज किसी चीज के बारे में ज्यादा ना सोचें।
वृश्चिक: आज का दिन शांतिपूर्वक निकलेगा। नए कार्य में सफलता मिलेगी। अपने गुस्से पर काबू रखें। सरकारी कार्य में सफलता मिलेगी। लाभ के अवसर मिलेंगे।
आपकी लव लाइफ में किसी गलतफहमी के कारण कलह की स्थिति बन सकती है। आप किसी की सुनी सुनाई बात पर विश्वास ना करें। यह आपके लिए गलत होगा।
जो विदेश में कारोबार करते हैं या उनका संबंध विदेश से तो उनको आज लाभ मिलेगा। आयात-निर्यात का काम करने वालों को लाभ मिलेगा।
आज आप अपने पार्टनर की सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे। आप उनके साथ बाहर घूमने जाएं। ताकि वह शुद्ध हवा खा सकें। इससे सेहत में जल्दी सुधार होगा।
धनु: आज का दिन आनंदपूर्व निकलेगा। घर परिवार में शांति रहेगी। आपके अटके काम पूरे होंगे। विपरित लिंगीय लोगों के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। दोस्तों से संबंध अच्छे रहेंगे।
आप बहुत दिनों से नए पार्टनर की खोज कर रहें हैं। आज यह खोज पूरी हो सकती है। पुराने दोस्तों से मुलाकात होने के योग हैं। आज अपनी वाणी पर संयम रखें।
आपको खोई हुई वस्तु मिल सकती है। आज आप अपनी कीमती चीजों को संभालकर रखें। आप कारोबार में पार्टनरशिप कर सकते हैं। यह आपके लिए लाभकारी होगा।
आज आपकी सेहत में सुधार आएगा। आपको व्यायाम रेगुलर करना चाहिए। इससे आपकी सेहत ठीक रहेगी और आप बीमार नहीं पड़ेगे।
मकर: आज कारोबार में लाभ के योग हैं। ऑफिस में अधिक कार्यभार रहेगा। माता के साथ धार्मिक स्थल पर घूमने का प्लान बन सकता है। दोस्तों से मुलाकात होगी।
आपको शादी का प्रपोजल मिल सकता है। इस संबंध के बारे में अच्छे से सोच-विचार कर लें। माता के साथ संबंध मधुर होंगे। लव लाइफ ठीक होगी।
आज आप लेन-देन में सावधानी बरतें। आप विश्वासघात से सावधान रहें। आपको नौकरी में तरक्की मिलेगी। कारोबार आ रही मुश्किलें हल होगी।
सही वक्त पर बीमारी का पता लगने पर उसका उपचार हो सकेगा। इसलिए कोई समस्या हो तो डॉक्टर के पास जाएं। वरना परेशानी बढ़ सकती है।
कुंभ: आज आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा। आकस्मिक खर्च की संभावना है। संतानपक्ष से सहयोग मिलेगा। धन लाभ मिलेगा।
जो लोग पार्टनर को प्रपोज करने की सोच रहे हैं उनको सफलता मिल सकती है। आपकी लव लाइफ पॉजिटिव होगी। बड़ों का सहयोग मिलेगा। जो लोग बैंक से लोन लेने पर विचार कर रहे हैं वे आज लोन के लिए कागजात अप्लाई कर सकते हैं। आपको धन लाभ मिलेगा। फिजूलखर्ची से बचें।
आज आप जीवन में ठहराव महसूस करेंगे। मानसिक तनाव से दूर रहें। कसरत पर ध्यान दें। स्वास्थ्य में सुधार आएगा।
मीन: आज मन में उत्साह की कमी होगी। परिजनों के साथ मनमुटाव हो सकता है। अप्रिय घटना हो सकती है। नौकरी में परेशानी आ सकती है। धन हानि के योग हैं।
लव लाइफ में खटास आ सकती है। पार्टनर के साथ नोक-झोंक हो सकती है। पार्टनर की बात शांति से सुनें। गुस्से पर कंट्रोल रखें।
आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज आपको बोनस मिल सकता है। अतिरिक्त कार्य मिलने से इनकम में इजाफा हो सकता है। आज आपकी त्वचा संबंधित परेशानी हो सकती है। तले-भुने खाने से बचें। धूप में ज्यादा ना घूमें।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More