चंडीगढ़. चीन सीमा पर तनाव के बीच भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) ने चंडीगढ़ और गुवाहाटी में दो नए कमांड मुख्यालय बनाए हैं। आईटीबीपी के महानिदेशक एसएस देसवाल ने गुरुवार काे इस संबंध में आदेश जारी किया। चंडीगढ़ मुख्यालय का नेतृत्व आईजी रैंक के अधिकारी करेंगे, जो अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी) के रूप में काम करेंगे और लद्दाख, लेह तथा श्रीनगर इसके दायरे में हाेगा।
आईटीबीपी के आईजी (ऑपरेशंस, इंटेलिजेंस, वीआईटी) मनोज सिंह रावत काे यहां एडीजी नियुक्त किया गया है। वहीं गुवाहाटी मुख्यालय की निगरानी में पूर्वाेत्तर क्षेत्र रहेगा। पिछले साल अक्टूबर में केंद्रीय कैबिनेट ने 60 अतिरिक्त पदों के साथ आईटीबीपी के लिए दो नए मुख्यालयों को मंजूरी दी थी। आईटीबीपी चीन के साथ 3,400 किमी लंबी वास्तविक नियंत्रण रेखा की रखवाली के लिए मुख्य रूप से जिम्मेदार है।
पाकिस्तानी सेना की फायरिंग में हमारा सैनिक शहीद
जम्मू कश्मीर के राजाेरी जिले में गुरुवार रात काे पाकिस्तान की गाेलाबारी में एक सैनिक शहीद हाे गया। पाक सेना ने सुंदरबनी सेक्टर में अग्रिम चाैकियाें काे निशाना बनाया। भारतीय सेनाओं ने गाेलाबारी की माकूल जवाब दिया है। देर रात तक फायरिंग जारी थी। इसके अलावा पाकिस्तानी सेना ने कठुआ-सांबा में अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे रिहाइशी इलाकाें में गाेलीबारी की। हीरानगर में गाेलीबारी से करीब एक दर्जन घराें काे नुकसान पहुंचा।