पारिवारिक कलह से तंग आ कर वृद्ध ने दी नहर में कूद कर दी जान

0
काफी तलाशी के बाद उनका शव नहर में मिला है। मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई है।
थाना पिलुआ क्षेत्र के गांव अढ़ापुरा निवासी सुरेंद्र सिंह (65) पुत्र केहरी सिंह का घर में काफी दिनों से विवाद चल रहा था। रविवार की सुबह करीब पांच बजे वह घर से निकल आए।
काफी देर तक जब वह घर नहीं पहुंचे, तो परिजनों ने गांव में उनकी तलाश की। इधर उधर देखने के बाद भी कहीं पर पता नहीं चल सका। तभी कुछ लोगो ने बताया कि नहर में एक शव बहते हुए देखा है।
ALSO READ : करोना संकट ने गरीबी की वास्तविकता से करा दिया साक्षात्कार
दर्जनों की संख्या में लोग हजारा नहर पर पहुंच गए। नहर में नहा रहे लोगों ने बताया जब हुलिया बताई तो पता लग गया कि यह शव सुरेंद्र सिंह का ही होगा। करीब दो किमी तक नहर में स्थानीय लोग गोताखोर तलाश करते रहे। निधौली रोड के पास जाकर शव मिल सका। इस मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आत्महत्या की जानकारी मिलने पर क्षेत्रीय विधायक वीरेंद्र वर्मा भी पहुंच गए। उन्होंने पोस्टमार्टम आदि करवाया उसके बाद परिजनों को शव सौंप दिया।
Written by A.P. Chahan

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More