01 November 2018, आज का राशिफल

0
मेष: आज आपको माता की सेहत का ख्याल रखना पड़ेगा। आपका मन विचलित रहेगा, जिस कारण आप फैसला करने में असमर्थ रहेंगे। मान-सम्मान भंग ना हो, इस बात का ख्याल रखें।
आपको अपने प्रेमी की कद्र करनी चाहिए। आप उससे अपना मतलब निकाल लेते हैं, लेकिन ऐसा करना गलत है। आपको भी कभी विश्वासघात मिल सकता है।
करियर में मामले में आज का दिन सही साबित होगा। आपको नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। काम के अलावा आप दोस्तों से भी मुलाकात करेंगे। आज आपको माता की सेहत की चिंता रहेगी। आपको वात रोग हो सकता है। आप सावधानी बरतें।
वृषभ: आज आप पर भगवान की कृपा रहेगी। आपकी सेहत ठीक रहेगी। आपका मन प्रसन्न रहेगा। कार्य में सफलता मिलेगी। प्रिय व्यक्ति से मुलाकात होगी। आज आप पार्टनर के साथ समय बिताएंगे। पार्टनर के साथ संबंध मधुर होंगे। सोच-समझकर ही बोलें।
आपको नौकरी में तरक्की मिलने के योग हैं। आपको काम के सिलसिले में बाहर भेजा सकता है। आपकी इनकम में बढ़ोत्तरी होगी। आज आपकी सेहत में सुधार होने से आप खुश रहेंग। आज आप पुराने दोस्तों से मुलाकात कर सकते हैं। पुराने रोग खत्म होंगे।
मिथुन: आज आप समय के साथ अपना काम खत्म करेंगे। आर्थिक सफलता मिलने के योग हैं। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन सही साबित होगा।
आपकी रिलेशनशिप ठीक चलेगी। लव लाइफ में प्यार बढ़ेगा। आपको पार्टनर की ओर से गिफ्ट मिल सकता है। इससे आप बहुत खुश होंगे।
करियर के मामले में आपको आज थोड़ा सावधान रहना होगा। आपको नौकरी के लिए और संघर्ष करना पड़ सकता है। मेहनत करते रहिए। आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगी। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। काम अधिक होने से मानसिक थकान भी हो सकती है।
कर्क: आज आप अपनी भावनाओं पर काबू रखें। किसी की बातों में आने से बचें। आज आपकी मुलाकात किसी रिश्तेदार से हो सकती है। मांगलिक कार्य में जाएंगे। आज आपको लव लाइफ से जुड़ा फैसला कर पाएंगे। आप घर पर अपने प्रेमी के बारे में बात करेंगे। परिवार वाले आपके इस प्यार को देखकर आपकी बात आगे बढ़ा सकते हैं।
आपका आज का दिन अच्छा है। आज आपको अटका हुआ धन मिल सकता है। करियर में सफलता मिलने के योग हैं। काम में तारीफ मिलेगी।
आज जोड़ों में दर्द की परेशानी हो सकती है। आप अपने घर में बड़ों की मदद करें। मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं।
सिंह: आज आपको आने वाले कल की चिंता परेशान करेगी। आप ज्यादा सोचें नहीं वरना आपको तनाव हो सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामलों से राहत मिलेगी। आपकी लव लाइफ सही चलेगी। बस आप पार्टनर के काम में दखल अंदाजी ना करें। पुरानी बातों को याद कर आप रोमांटिक हो सकते हैं। पार्टनर से सुख मिलेगा।
आपको अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में तरक्की के योग हैं। आपकी आर्थिक स्थिति में बदलाव आएगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी,आप माता की सेहत का ख्याल रखें। आपको पेट संबंधित शिकायत हो सकती है। बाहर का खाने से परहेज करें।
कन्या: आज दांपत्यजीवन में सुख मिलेगा। संतान पक्ष की मदद से लाभ मिलने की संभावना है। महिला मित्रों का सहयोग मिलेगा। धैर्य रखें।
प्रेमी की मदद से आपको लाभ मिलेगा। आज कारोबार में मुनाफा मिलने के योग हैं। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सोच-समझकर निवेश करें। आज बिजनेस और नौकरी वालों के दिन सामान्य रहेगा। स्टूडेंट्स को मेहनत करनी पड़ेगी। जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं उनकी यह इच्छा पूरी हो सकती है।
सेहत की चिंता रहेगी। आज आप बाहर का खाने खाने से बचें। वरना आपको पेट में प्रॉब्लम हो सकती है।
तुला: परिवार में आनंद और उत्साह का माहौल रहेगा। आपको नौकरी में तरक्की मिल सकती है। माता के सहयोग से आपको लाभ मिलेगा। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।
आज आप पार्टनर को सरप्राइज दे सकते हैं। आपके और प्रेमी के बीच प्यार बढ़ेगा। सहयोगी का साथ मिलेगा। लव लाइफ में मधुरता आएगी। आपके बीच प्यार बना रहेगाा। आज आपका ऑफिस में खर्चा और बढ़ सकता है। बिजनेस वालों के लिए दिन अच्छा है। स्टूडेंट्स के लिए दिन ठीक नहीं है। आर्थिक स्थिति बनी रहेगी।
परिजनों के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगी। आपको मौसमी बीमारी से परेशानी हो सकती है। पेट संबंधी परेशानी ठीक होगी।
वृश्चिक: आज मन में नकारात्मक विचार अधिक रहेंगे। आप थकान और आलस्य के कारण कार्य नहीं कर पाएंगे। नौकरी में परेशानी आ सकती है। संतान पक्ष की चिंता रहेगी।
आप पार्टनर के मूड का ध्यान रखें। क्योंकि आप फालतू की बातों से पार्टनर का दिमाग खराब कर सकते हैं। पार्टनर के साथ कही घूमने का प्लान बन सकता है।
कारोबार में आ रही बाधाएं दूर होगी। आप सोच-समझकर निवेश करें। आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। आपका व्यवसाय तरक्की होगी। आज आपकी सेहत ठीक रहेगी। आप दोस्तों के साथ मौज-मस्ती करेंगे। तनाव से राहत मिलेगी।
धनु: आज आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा। वरना किसी के साथ विवाद होने की स्थिति बन सकती है। सेहत का ख्याल रखें। अनैतिक कार्य से आपका मान-सम्मान भंग हो सकता है।
अविवाहित किसी को प्रपोज करने का मन बना रहें है तो उसके लिए समय अनुकूल है। पार्टनर को आपकी मदद से फायदा हो सकता है। प्रेमी से कोई गिफ्ट मिल सकता है।
आज आपकी इनकम में इजाफा होगा। आपकी आवश्यकताएं बढ़ने से आपको आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ सकता है। फिजूलखर्ची से बचें।
आज जिन लोगों को बीपी की समस्या है उनको आज थोड़ी राहत मिल सकती है। अपने खान-पान पर ध्यान रखें। तला हुआ खाना खाने से बचें।
मकर: आज परिजनों और दोस्तों के साथ दिन अच्छा बीतेगा। तन-मन में स्फूर्ति रहेगी। आपको समाज में मान-सम्मान मिलेगा। यात्रा पर जा सकते हैं।
आप पार्टनर से ठीक से बात करें। आप बहुत दिनों से पार्टनर से बहुत गलत तरीके से बात कर रहे हैं। अपनी इस बुरी आदत में बदलाव करें। आज नौकरी में परेशानी की स्थिति बन सकती है। आपके द्वारा किया गया काम आपको असफलता दिला सकता है। ऑफिस में आपको अधिक काम करना पड़ सकता है।
आपकी सेहत ठीक रहेगी। आज बिजली के झटके भी लग सकते हैं। इसलिए इन चीजों से सावधान रहें या इनसे दूरी बनाएं।
कुंभ: आज आपके द्वारा किए गए कार्य से समाज में तारीफ होगी। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम हो सकते हैं। आपके विचारों में सकारात्मकता रहेगी। प्रतिस्पर्धियों की पराजय होगी। आज आप पार्टनर के लिए अच्छा गिफ्ट खरीदेंगे। लव लाइफ में प्यार बढ़ेगा। पति-पत्नी के बीच प्यार रहेगा। आज शादी का प्रपोजल मिल सकता है।
ऑफिस में वातावरण खुशनुमा होने से काम में रुचि बढ़ेगी। आज आपको अटका हुआ धन मिलेगा। व्यापारियों को कारोबार में लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
सेहत के मामले में दिन ठीक-ठीक ही रहेगा। आपके पुराने रोग भी खत्म हो सकते हैं। माता की सेहत में सुधार आएगा।
मीन: आज अधिकारियों की बात ध्यानपूर्वक सुनें। दोस्तों की मदद से आपको लाभ मिलेगा। आज आपकी नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। परिवार में सुख-शांति रहेगी।
पार्टनर के साथ आपका मनमुटाव हो सकता है। लेकिन थोड़ी देर बाद सब ठीक हो जाएगा। प्रेमी के साथ बाहर घूमने का प्लान बन सकता है। पार्टनर को गिफ्ट देंगे।
आज काम के सिलसिल में यात्रा पर जाना हो सकता है। आज आपको विदेश से आर्थिक लाभ मिल सकता है। विदेशी बाजार पर ध्यान केन्द्रित कीजिए। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज आपकी परेशानी कम हो सकती है। अपने मानसिक सुधार पर ध्यान दें। आपका मूड गंभीर रहेगा। आज आप थोड़ा समय निकालकर बाहर घूमने जाएं।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More