लखनऊ- विशेष अदालत में विवादित ढांचा मामले की सुनवाई

0

लखनऊ. 

अयोध्या के विवादित ढांचा को ढ़हाने के आपराधिक

मामले में शुक्रवार को सीबीआई की विशेष अदालत में

अभियुक्त नवीन शुक्ला का सीआरपीसी की धारा 313 के

तहत बयान दर्ज हुआ।

विशेष जज सुरेंद्र कुमार यादव ने अन्य अभियुक्तों के

बयान के लिए 20 जून की तारीख तय की है।

इस मामले में अब 21 अन्य अभियुक्तों का बयान दर्ज

होना बाकी है।

मामले की सुनवाई दिन-प्रतिदिन हो रही है।

अन्य अभियुक्तों की भांति शुक्ला ने भी गलत फंसाने की

बात कही।

उन्होंने कहा कि राजनीतिक कारणों से उन्हें इस केस में

अभियुक्त बनाया गया है।

विवादित ढांचा ढहाने के मामले में 49 एफआईआर दर्ज
छह दिंसबर 1992 को विवादित ढांचा ढ़हाने के मामले में

कुल 49 एफआईआर दर्ज हुए थे।

एक एफआईआर फैजाबाद के थाना रामजन्म भूमि में

एसओ प्रियवंदा नाथ शुक्ला जबकि दूसरी एसआई गंगा

प्रसाद तिवारी ने दर्ज कराई थी।

शेष 47 एफआईआर अलग अलग तारीखों पर अलग

अलग पत्रकारों व फोटोग्राफरों ने भी दर्ज कराए थे।

पांच अक्टूबर 1993 को सीबीआई ने जांच के बाद इस

मामले में कुल 49 अभियुक्तों के खिलाफ आरोप पत्र

दाखिल किया था।

इनमें 17 की मौत हो चुकी है।

लिहाजा अब लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी,

उमा भारती व कल्याण सिंह समेत कुल 32 अभिुयक्तो के
मामले की सुनवाई हो रही है।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More