उत्तर प्रदेश ,एटा- निर्माणाधीन फ्लाईओवर गिरने से 2 लोगो की मौत, 2 घायल

0
उत्तर प्रदेश के एटा जिले में शुक्रवार की शाम निर्माणाधीन फ्लाईओवर का हिस्सा गिरने से बड़ा हादसा हो गया।
इसके नीचे एक मैक्स पिकअप और कार्य करने में लगी क्रेन दब गई।
इससे पिकअप में बैठे दो लोगों की मौत हो गई, दो अन्य घायल हो गए।
हादसे की जानकारी पर डीएम, एसएसपी मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य करवाया।
फ्लाईओवर का निर्माण कार्य पीएनसी कंपनी करवा रही है।
शुक्रवार शाम गांव छछैना के पास बनाए जा रहे फ्लाईओवर के चार बीम अचानक भरभरा कर नीचे गिर गए।
इसी दौरान वहां से निकल रही भूसे से भरी हुई मैक्स पिकअप और बीम रखने का काम कर रही क्रेन नीचे दब गई।
पिकअप गाड़ी में सवार नरेश (40) निवासी नींबू का बाग फिरोजाबाद और पुष्पेंद्र (35) निवासी लोहा खार बागवाला, एटा की मौत हो गई।
मृतक रिश्ते में साढू लगते थे। जिनकी ससुराल धरामई में है।
क्रेन चालक ने किसी तरह खुद को बचाया। हादसा होने से घटना स्थल पर चीख पुकार मच गई।
घटना में घायल लोग 
पुलिस कर्मियों ने दूसरी क्रेन से शवों को निकाला। इस दौरान नरेश पुत्र विद्याराम निवासी छर्रा जिला अलीगढ़
और मनवीर पुत्र आराम सिंह निवासी नगला पंक्षी थाना सकीट जिला एटा घायल हो गए हैं। दोनों को जिला
अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहां नरेश की हालात गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
मुख्य मार्ग पर हुए हादसे के बाद दोनों ओर का यातायात काफी समय तक बाधित रहा। डीएम सुखलाल भारती
और एसएसपी सुनील कुमार सिंह ने बीम हटवाने के बाद काफी संख्या में पुलिस बल तैनात किया है।
साथ ही अन्य घायलों पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं।
एसएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मैक्स पिकअप में सवार दो लोगों की मौत हुई है।
वहीं हादसे में दो अन्य घायल भी हुए हैं। जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। घटनास्थल पर बचाव कार्य चल रहा है।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More